ब्रेकिंग
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 18-03-2024

तलने से कुकिंग ऑयल में जम गई है गंदगी तो इस आसान ट्रिक से मिनटों में तेल होगा साफ़

Image Source : SOCIAL कुकिंग ऑयल में जमी गंदगी को इस ट्रिक से मिनटों में करें साफ़ देश में इस समय होली के त्योहार की तैयारियां चल रही हैं और लोगों के घरों में पकवान बनाए जा रहे हैं। लोगों का घर इस समय गुजिया, मठरी, जलेबी, गुलाब जामुन समेत तमाम तरह के पकवान …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 18-03-2024
शेयर
तलने से कुकिंग ऑयल में जम गई है गंदगी तो इस आसान ट्रिक से मिनटों में तेल होगा साफ़

Image Source : SOCIAL

कुकिंग ऑयल में जमी गंदगी को इस ट्रिक से मिनटों में करें साफ़

देश में इस समय होली के त्योहार की तैयारियां चल रही हैं और लोगों के घरों में पकवान बनाए जा रहे हैं। लोगों का घर इस समय गुजिया, मठरी, जलेबी, गुलाब जामुन समेत तमाम तरह के पकवान से गुलज़ार हैं। इन पकवान को तलने और बनाने के लिए लोग बहुत ज़्यादा तेल का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा रोजाना घरों में सब्जी और पूरी बनाने के लिए भी तेल का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कई बार तेल में पूरी या पकवान समेत दूसरी चीजें तलने से तेल में कई टुकड़े और गंदगी जम जाती हैं। लेकिन बहुत से लोगों को तेल को दोबारा साफ नहीं कर पाते हैं और उसे फेंक देते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आप कुकिंग ऑयल में जमी इस गंदगी को कैसे साफ़ करें।

कैसे करें तेल को दोबारा से साफ

तेल में जमी गन्दगी को साफ़ करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 1 चम्मच अरारोट डालें। अब उस बाउल में 4 चम्मच पानी डालें और एक स्मूथ पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को तेल वाले बाउल में मिक्स करें। अब गैस ऑन करें और उस पर कड़ाही रखें। अब इस कड़ाही में ये तेल डालें। अब आप सोच रहे होंगे कि हमने तेल में पानी का घोल डाला है तो तेल के तड़कने की आवाज़ आएगी लेकिन ऐसा नहीं होगा। दरअस, हमने घोल में जो अरारोट मिलाया है वो पानी और तेल में जमी गंदगी को अब्सॉर्ब कर लेगा और धीरे धीरे गुठले के रूप में बदल जाएगा। कुछ देर बाद आरारोट लम्पस फॉर्म में बन जाएगा और वो तेल की गंदगी को भी सोखेगा। 10 मिनट बाद गैस बंद कर देंगे। जब तेल ठंडा हो जायेगा तब उसे छान लेंगे। आप देखेंगे तेल एकदम साफ़ हो जायेगा और उसका नेचुरल कलर भी फेड नहीं होगा और आप इसे खाना बनाने में फिर से इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन बातों का भी रखें ध्यान

तेल को 2 बार से ज़्यादा इस्तेमाल करने से बचें।

आप ज़्यादा से ज़्यादा तेल को दो बार ही फ्राई करें।

ज़्यादा बार इस्तेमाल किये गए तेल में बना खाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

ज़्यादा जले हुए तेल का इस्तेमाल करने से आप दिल से जुड़ी बीमारी का शिकार हो सकते हैं।

यह खबर शेयर करें
शेयर