ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
भौगोलिक संदर्भ
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 23-03-2024

Holi recipes: हलवाई जैसी खस्ता मठरी कैसे बनाएं? फटाफट नोट कर लें ये खास रेसिपी

Image Source : SOCIAL halwai style khasta mathri Holi recipes: होली का त्योहार यानी खाना ही खाना। घर में गुजिया, पापड़ से लेकर मठरी तक हर चीज बनाई और खाई जाती है। लेकिन, अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि उन्हें हलवाई टाइप की खस्ता मठरी बनाने नहीं आती और वैसा…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 23-03-2024
शेयर
समाचार
Holi recipes: हलवाई जैसी खस्ता मठरी कैसे बनाएं? फटाफट नोट कर लें ये खास रेसिपी

Image Source : SOCIAL

halwai style khasta mathri

Holi recipes: होली का त्योहार यानी खाना ही खाना। घर में गुजिया, पापड़ से लेकर मठरी तक हर चीज बनाई और खाई जाती है। लेकिन, अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि उन्हें हलवाई टाइप की खस्ता मठरी बनाने नहीं आती और वैसा स्वाद नहीं आता, जिस वजह से उन्हें मठरी बाहर से खरीदकर खाना पड़ता है। तो, ऐसे ही लोगों के लिए आज हम मठरी की खास रेसिपी लाए हैं जो कि आसान है और इसे आसानी से अपने घरों में ट्राई कर सकते हैं। बस इसका खस्ता बढ़ाने के लिए आपको कुछ बातों का ख्याल रखना है। तो, आइए, जानते हैं हलवाई जैसी खस्ता मठरी कैसे बनाएं।

हलवाई जैसी खस्ता मठरी कैसे बनाएं?

हलवाई जैसी खस्ता मठरी बनाने के लिए सबसे पहले आपको चाहिए

-मैदा

-तेल

-कलौंजी

-अजवाइन

-कसूरी मेथी

-नमक

-हल्के-हल्के सब मसाले

-पानी

-बेकिंग सोडा

बनाने की विधि

हलवाई जैसी खस्ता मठरी बनाने के लिए सबसे पहले तो आपको

-मैदा में बेकिंग सोडा और तेल मिलाकर इसे लगभग 20 से 25 मिनट मिलाना होगा।

-इसे ऐसे मिलाएं कि मैदा का रंग बदलने लगे और ये हल्का नजर आने लगे। जरूरत पड़े तो इसमें और तेल डालें।

-इसके बाद इसमें कसूरी मेथी, कलौंजी, अजवाइन, नमक और हल्के-हल्के मसाले मिलाएं।

-सबको मिलाने के बाद इसमें पानी डालें और इसे अच्छी तरह से गूंद लें।

-आटा गूंदते समय ध्यान रखें कि इसे गीला नहीं बल्कि, टाइट आटा बनाना है।

-अब आटा तैयार होने के बाद इसे 10 मिनट ढककर छोड़ दें।

Image Source : SOCIAL

halwai style khasta mathri recipe

इसके बाद इस आटे से लोई लें और गोल गोल मठरी बनाएं। इसके अलावा आप इसे चाकू से काटकर बिस्किट और बर्फी के शेप में भी बना सकते हैं। फिर गैस पर कड़ाही चढ़ाएं और गेल डालकर इसे गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाएं, मठरी इसमें डालें और फिर तल लें। हो गई तैयार आपकी खस्ता मठरी। आप इसे डिब्बे में बंद करके रख सकते हैं और जब चाहे तब खा सकते हैं। तो, इस बार होली में मठरी इस रेसिपी से बनाएं।

यह खबर शेयर करें
शेयर