ब्रेकिंग
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 02-12-2024

Makhannagar News : महाविद्यालय में एचआईवी आधारित व्याख्यान का आयोजन

माखन नगर : श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखन नगर में रेड रिबन क्लब द्वारा "मेरा  स्वास्थ्य, मेरा अधिकार" थीम पर क्लब प्रभारी प्रो आर एस पटेल द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ नीता चौबे के निर्देशन में व्याख्यान का आयोजन किया गया। एचआईवी / एड्स व…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 02-12-2024
शेयर

माखन नगर : श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखन नगर में रेड रिबन क्लब द्वारा "मेरा  स्वास्थ्य, मेरा अधिकार" थीम पर क्लब प्रभारी प्रो आर एस पटेल द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ नीता चौबे के निर्देशन में व्याख्यान का आयोजन किया गया। एचआईवी / एड्स व्याख्यान हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माखन नगर से डॉ प्रेमा अरविंद कावड़कर, डॉ आरती द्विवेदी मिश्रा एवं एएनएम श्री मति जानकी अहिरवार उपस्थित हुए । उपस्थित डॉ. अरविंद कावड़कर ने अपने उद्बोधन में एचआईवी एड्स कौन कौन से कारणों से फैलता है और उसके बचाव के उपायों से अवगत कराया। इस अवसर पर महाविद्यालय नोडल अधिकारी प्रो आर के चौकीकर, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई जिला संगठक प्रो डी एस खत्री, कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनीता साहू, क्रीड़ा अधिकारी श्री राजकुमार पटवा,  महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्र छात्राऐ उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें
शेयर