ब्रेकिंग
मंगलवार, 29 सितंबर 2026
Maps
Denva Post
सभी खबरें
माखन नगर · 10 मिनट पहले

जिला स्तरीय शतरंज पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, पांच खिलाड़ियों का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

माखन नगर में जिला स्तरीय शतरंज पुरुष प्रतियोगिता संपन्न हुई। अभय बैरागी प्रथम और अनुभव तिवारी तृतीय रहे। पांच खिलाड़ियों का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।

कंचन शर्मा
कंचन शर्मा
Reporter · 10 मिनट पहले
शेयर
जिला स्तरीय शतरंज पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, पांच खिलाड़ियों का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

माखन नगर। मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग एवं जिला अग्रणी गृह विज्ञान महिला महाविद्यालय, नर्मदापुरम द्वारा आवंटित वर्ष 2026-27 की खेल विधाओं के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय माखन नगर में जिला स्तरीय शतरंज पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

भौगोलिक संदर्भ

प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य, देवी सिंह राजपूत के विशिष्ट आतिथ्य एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. नीता चौबे की अध्यक्षता में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

प्रतियोगिता में नर्मदापुरम जिले सहित आसपास के विभिन्न महाविद्यालयों के शतरंज खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें पीएम श्री महाविद्यालय नर्मदापुरम, शासकीय महाविद्यालय बनखेड़ी, शासकीय महाविद्यालय माखन नगर, पीएम श्री महाविद्यालय हरदा, जवाहरलाल नेहरू स्मृति महाविद्यालय सोहागपुर, शासकीय भगत सिंह महाविद्यालय पिपरिया एवं शासकीय कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी मालवा के खिलाड़ी शामिल रहे।

प्रतियोगिता के दौरान कुल पांच राउंड खेले गए। खिलाड़ियों के प्रदर्शन और रैंकिंग के आधार पर शीर्ष पांच खिलाड़ियों का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। इनमें प्रथम स्थान अभय बैरागी (अशासकीय महाविद्यालय सोहागपुर), द्वितीय शशांक नागा (पीएम श्री महाविद्यालय नर्मदापुरम), तृतीय अनुभव तिवारी (शासकीय महाविद्यालय माखन नगर), चतुर्थ अगनेज सिंह (पीएम श्री महाविद्यालय नर्मदापुरम) और पंचम वेदांत दीक्षित (पीएम श्री महाविद्यालय नर्मदापुरम) रहे।

Maps

महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. राजकुमार पटवाने ने बताया कि चयनित पांचों खिलाड़ी शमशाबाद में आयोजित होने वाली संभाग स्तरीय शतरंज पुरुष प्रतियोगिता में नर्मदापुरम जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जिला स्तरीय शतरंज पुरुष प्रतियोगिता
जिला स्तरीय शतरंज पुरुष प्रतियोगिता

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका एसपी मेहरा, नेशनल ऑर्बिटर एवं सचिव, जिला शतरंज एसोसिएशन नर्मदापुरम ने निभाई। उनके सहयोगी के रूप में माखन नगर के व्यायाम शिक्षक गजेंद्र यादव उपस्थित रहे। पर्यवेक्षक के रूप में शासकीय महाविद्यालय सुखतवा के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. आर.ए. पांडे ने प्रतियोगिता का अवलोकन किया।

विभिन्न महाविद्यालयों से टीम मैनेजर के रूप में डॉ. अनूप साहू, डॉ. नरेंद्र पांडेय, डॉ. राहुल सराटे, हर्ष डोंगरे एवं पिपरिया से गिरिराज गोदानी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. मनीष शर्मा एवं क्रीड़ा प्रभारी डॉ. लेफ्टिनेंट आई.एस. कनेश ने किया। प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले माखन नगर महाविद्यालय के छात्र अनुभव तिवारी को महाविद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं दीं।

यह खबर शेयर करें
शेयर