ब्रेकिंग
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 13-03-2024

दिल्ली कैपिटल्स महिला गुजरात जाइंट्स डीसीडब्ल्यू बनाम जीजी मैच रिपोर्ट डब्ल्यूपीएल 2024

DCW vs GG Match Report: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जाएंट्स को हरा दिया है. बेथ मूनी की कप्तानी वाली गुजरात जाएंट्स को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 127 रनों का लक्ष्य था. मेग लेनिंग की टीम ने 13.1 ओवर में 3 विकेट पर 129…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 13-03-2024
शेयर
दिल्ली कैपिटल्स महिला गुजरात जाइंट्स डीसीडब्ल्यू बनाम जीजी मैच रिपोर्ट डब्ल्यूपीएल 2024

DCW vs GG Match Report: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जाएंट्स को हरा दिया है. बेथ मूनी की कप्तानी वाली गुजरात जाएंट्स को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 127 रनों का लक्ष्य था. मेग लेनिंग की टीम ने 13.1 ओवर में 3 विकेट पर 129 रन बनाकर आसानी से मैच अपने नाम कर लिया. दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनर शेफाली वर्मा ने तूफानी पारी खेली. शेफाली वर्मा ने 37 गेंदों पर 71 रन बना डाले. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 5 छक्के जड़े. वहीं, जेमिमा रॉड्रिग्स 28 गेंदों पर 38 रन बनाकर नॉटआउट लौटी.

गुजरात जाएंट्स के लिए महज तनुजा कनवर कामयाबी गेंदबाज रही. तनुजा कनवर ने 4 ओवर में 20 रन देकर दिल्ली कैपिटल्स के 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. लेकिन इसके अलावा गुजरात जाएंट्स के बाकी किसी गेंदबाज को कामयाबी नहीं मिली.

गुजरात जाएंट्स के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो

इससे पहले गुजरात जाएंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जाएंट्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 126 रनों का स्कोर बनाया. गुजरात जाएंट्स के बल्लेबाज नियमित अंतराल पर पवैलियन का रूख करते रहे. हालांकि, भारती फूलमाली ने 36 गेंदों पर 42 रन जरूर बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला. लिहाजा, बेथ मूनी की टीम मजबूत स्कोर बनाने में नाकाम रही. गुजरात जाएंट्स के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं सके.

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की बात करें तो मेरिजन कैप के अलावा शिखा पांडे और मीनू रानी को 2-2 कामयाबी मिली. इसके अलावा जेस जोनासन ने 1 विकेट अपने नाम किया.

वहीं, इस जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर फिनिश किया. लिहाजा, मेग लेनिंग की टीम ने फाइनल के लिए क्वॉलीफाई कर लिया है. मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच एलिमिनेटर खेला जाएगा. इस मैच में जीतने वाली टीम फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी.

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
कोरियर सर्विस चुनें
नक्शे देखें
स्थानीय परमिट लें