ब्रेकिंग
शनिवार, 12 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 20-12-2023

Bhopal News : मनीष सिंह को जनसंपर्क आयुक्त के पद से हटाया, पोरवाल को अतिरिक्त प्रभार

आईएएस मनीष सिंह - फोटो : सोशल मीडिया मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों की जमावट नए सिरे से शुरू कर दी है। इसी कड़ी में जनसंपर्क आयुक्त और मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी मनीष सिंह को हटा दिया है। उनको मध्य प्रदेश शासन अपर सचिव बनाया गया ह…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 20-12-2023
शेयर
Bhopal News : मनीष सिंह को जनसंपर्क आयुक्त के पद से हटाया, पोरवाल को अतिरिक्त प्रभार

आईएएस मनीष सिंह

- फोटो : सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों की जमावट नए सिरे से शुरू कर दी है। इसी कड़ी में जनसंपर्क आयुक्त और मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी मनीष सिंह को हटा दिया है। उनको मध्य प्रदेश शासन अपर सचिव बनाया गया है। वहीं, जनसंपर्क आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार जनसंपर्क सचिव विवेक पोरवाल और एमडी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का अतिरिक्त प्रभार नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मण्डलोई को सौंपा गया है। इस संबंध में देररात सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किए।

इससे पहले मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी को भी हटाया गया था। उनको प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन बनाया गया। उनकी जगह राघवेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया है। जल्द ही कुछ और वरिष्ठ अधिकारियों के विभाग बदले जाने की भी संभावना है।

यह खबर शेयर करें
शेयर