ब्रेकिंग
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
शिक्षा-रोजगार · 24-01-2026

गणतंत्र दिवस से पूर्व शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल माखन नगर की भव्य सजावट बनी आकर्षण का केंद्र

माखन नगर/नर्मदापुरम। गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल माखन नगर को आकर्षक एवं भव्य लाइटिंग से सजाया गया, जिसने नगरवासियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। विद्यालय की यह सुसज्जा न केवल सौंदर्य की दृष्टि से सराहनीय रही, …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 24-01-2026
शेयर

माखन नगर/नर्मदापुरम। गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल माखन नगर को आकर्षक एवं भव्य लाइटिंग से सजाया गया, जिसने नगरवासियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। विद्यालय की यह सुसज्जा न केवल सौंदर्य की दृष्टि से सराहनीय रही, बल्कि यह संस्था की सजगता, अनुशासन और देशभक्ति की भावना को भी सशक्त रूप से दर्शाती है।

तिरंगे के रंगों से सजी रोशनी में नहाया विद्यालय परिसर देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत नजर आया। विद्यालय द्वारा की गई यह पहल विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय पर्वों के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करती है।

इस सराहनीय आयोजन के लिए विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रीति झा एवं सम्पूर्ण स्टॉफ की स्थानीय नागरिकों, अभिभावकों और शिक्षाजगत द्वारा मुक्तकंठ से प्रशंसा की जा रही है। सभी ने विद्यालय परिवार को इस प्रेरणादायक पहल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

विद्यालय की यह सजावट यह संदेश देती है कि शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण भी शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

यह खबर शेयर करें
शेयर