ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 28-03-2024

Anuppur News : अनूपपुर सड़क दुर्घटना तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया

सड़क हादसा अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विकास खंड अंतर्गत तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिसमें सवार 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को 108 वाहन के द्वारा उपचार के लिए राजेंद्र ग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया ह…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 28-03-2024
शेयर
Anuppur News : अनूपपुर सड़क दुर्घटना तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया

सड़क हादसा

अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विकास खंड अंतर्गत तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिसमें सवार 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को 108 वाहन के द्वारा उपचार के लिए राजेंद्र ग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया है, जहां उनका उपचार कार्य किया जा रहा है।

घटना के संबंध में बताया गया कि पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम देवरा के सभी ग्रामीण जो कि धार्मिक कार्य के लिए बिलासपुर जा रहे थे। इसी दौरान नोनघटी के समीप पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह हुए घायल

पिकअप वाहन पलटने की वजह से इसमें सवार प्रेम सिंह पिता नरबद सिंह गोड उम्र 30 वर्ष निवासी कोहका, गजेंद्र सिंह पिता दलबीर सिंह 14 वर्ष , मनीष कुमार पिता दिलीप कुमार 11 वर्ष, रोशनी पिता मन्ना सिंह 16 वर्ष, अंकित पिता आनंद सिंह 25 वर्ष, वीरेंद्र पिता चेद्दू सोनकर 28 वर्ष, मन्ना सिंह पिता भान सिंह 42 वर्ष, तीरथ सिंह पिता मन्ना सिंह 24 वर्ष, गौतम सिंह पिता संपत सिंह 21 वर्ष, कुसुम बाई पति आनंद सिंह 45 वर्ष को गंभीर रूप से घायल होने पर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेंद्रग्राम में दाखिल कराया गया है।

यह खबर शेयर करें
शेयर