ब्रेकिंग
रविवार, 30 अगस्त 2026
Denva Post
सभी खबरें
शिक्षा-रोजगार · 16-08-2023

Zareen Khan Hospitalized : डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती जरीन खान ने प्रशंसकों से सावधानी बरतने की सलाह दी

Zareen Khan Hospitalized: एक्ट्रेस जरीन खान की  तबियत खराब है और वे इन दिनों हॉस्पिटल में ए़डमिट हैं. एक्ट्रेस को डेंगू हो गया है और वे तेज बुखार के साथ शरीर में दर्द से जूझ रही हैं. इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है. जरीन खान …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 16-08-2023
शेयर
Zareen Khan Hospitalized : डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती जरीन खान ने प्रशंसकों से सावधानी बरतने की सलाह दी

Zareen Khan Hospitalized: एक्ट्रेस जरीन खान की  तबियत खराब है और वे इन दिनों हॉस्पिटल में ए़डमिट हैं. एक्ट्रेस को डेंगू हो गया है और वे तेज बुखार के साथ शरीर में दर्द से जूझ रही हैं. इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है.

जरीन खान ने पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई थी जिसमें उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई दिखाई दी थी. हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने वह स्टोरी डिलीट कर दी. इसके बाद एक्ट्रेस ने एक दूसरी स्टोरी लगाई जिसमें जूस का ग्लास दिखाई दे रहा है. इस फोटो के साथ जरीन ने लिखा- 'रिकवरी मोड'

कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं एक्ट्रेस

जरीन खान ने कई फिल्मों में लीड रोल निभाया है. वे हेट स्टोरी 3, वीर, वजह तुम हो जैसी कई फिल्मों में दिखाई दे चुकी हैं. उन्होंने पंजाबी, तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया. एक्ट्रेस को कैटरीना कैफ की कॉपी कहा जाता है और शायद यही वजह है कि एक्ट्रेस को हिंदी सिनेमा में बहुत जल्दी फेम भी मिला.

फैंस से की अपील

जरीन खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस से डेंगू को रोकने के लिए सावधानी बरतने की भी अपील की है. उन्होंने साफ और मच्छर-मुक्त माहौल बनाए रखने और कीटनाशक दवाओं का इस्तेमाल करने के लिए भी कहा है.

क्या है डेंगू?

इन दिनों देश में डेंगू का आतंक छाया हुआ है. आय दिन डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं. डेंगू बुखार, एक मच्छर से फैलने वाला वायरस है जो काफी तेजी से फैलता है. यह मादा मच्छर के दिन में काटने से होता है. ये मच्छर साफ पानी में पैदा होता है.

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
Politics
मैप्स ऐप चुनना
एशियाई इवेंट्स खोजना