ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 24-03-2024

इन 4 तरह के ट्रेडिशनल उबटन से मिनटों में निकल जाएंगे होली के पक्के रंग, जानें कैसे बनाएं?

Image Source : SOCIAL Skin Care In Holi Festival होली के दिन अबीर और गुलाल के रंग से हर कोई सराबोर नजर आता है, लेकिन कई बार जब होली के बाद इन रंगों को छुड़ाने की नौबत आती है, तब मुश्किल होती है। कई बार जिद्दी रंग चेहरे से उतर तो जाते हैं लेकिन स्किन इतनी रू…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 24-03-2024
शेयर
इन 4 तरह के ट्रेडिशनल उबटन से मिनटों में निकल जाएंगे होली के पक्के रंग, जानें कैसे बनाएं?

Image Source : SOCIAL

Skin Care In Holi Festival

होली के दिन अबीर और गुलाल के रंग से हर कोई सराबोर नजर आता है, लेकिन कई बार जब होली के बाद इन रंगों को छुड़ाने की नौबत आती है, तब मुश्किल होती है। कई बार जिद्दी रंग चेहरे से उतर तो जाते हैं लेकिन स्किन इतनी रूखी या डैमेज हो जाती है। लंबे समय तक त्वचा पर रंग लगे रहने से खुजली, एलर्जी या फिर स्किन इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कुछ अलग अलग उबटन बनाने की विधियां जो चेहरे से रंग तो निकालेंगे ही साथ ही स्किन का खास ख्‍याल भी रखेंगे तो चलिए जानते हैं

चावल के आटे का उबटन- चावल का आटा नेचुरल स्क्रब का काम करता है। इससे आप डेड स्किन को साफ करने के लिए उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए पहले चावल को दरदरा पीस लें, फिर उसमें शहद मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें। इसे फेसपैक की तरह अपनी पूरी बॉडी में लगाएं। इससे पक्का रंग आसानी से छूट जाएगा।

शहद और मिल्‍क पाउडर का उबटन- शहद को स्किन के लिए अच्छा माना जाता है। साथ ही कच्चे दूध का इस्तेमाल भी त्वचा को चमकाने के लिए किया जाता है। सबसे पहले आप शहद लें फिर उसमें गुलाब जल और मिल्‍क पाउड को मिला दें। और अच्‍छी तरह से स्किन पर लगाएं। इन्‍हें हल्‍के हाथ से रगड़ें। 20 मिनट बाद अच्‍छी तरह से धो लें। इससे रंग आसानी से छूट जाएगा।

बेसन से दिखेगा असर- दूध-हल्दी-बेसन का मिश्रण बनाकर उबटन तैयार कर लें। नहाते समय एक बार पानी और साबुन से रंग उतारने के बाद इस ऊबटन को लगाकर स्क्रब और वॉश करें। इससे भी आपको फायदा होगा।

कच्चा पपीता और दूध का पेस्‍ट- इसके अलावा आप दूध में थोड़ा सा कच्चे पपीते को पीसकर मिलाएं। साथ ही थोड़ी सी मुलतानी मिट्टी और थोड़ा सा बादाम का तेल मिक्स करें और फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। करीब आधे घंटे बाद चेहरा पानी से धो लें। रंग अपने आप उतर जाएगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर