ब्रेकिंग
रविवार, 30 अगस्त 2026
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 23-10-2023

सर्दियों का नाश्ता: जानें सर्दियों में क्या-क्या खाना चाहिए

Image Source : SOCIAL breakfast foods for winter सर्दियों का नाश्ता: सर्दियों में अक्सर हम मौसमी समस्याओं के शिकार हो जाते हैं। जैसे कि ठंड लग जाना, सर्दी-जुकाम और सिर दर्द। इसके अलावा सर्दियों की सुबह काफी सुस्त होती है जिसमें आपको कमजोरी महसूस हो सकती है।…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 23-10-2023
शेयर
सर्दियों का नाश्ता: जानें सर्दियों में क्या-क्या खाना चाहिए

Image Source : SOCIAL

breakfast foods for winter

सर्दियों का नाश्ता: सर्दियों में अक्सर हम मौसमी समस्याओं के शिकार हो जाते हैं। जैसे कि ठंड लग जाना, सर्दी-जुकाम और सिर दर्द। इसके अलावा सर्दियों की सुबह काफी सुस्त होती है जिसमें आपको कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसे में नाश्ते में कुछ फूड्स को शामिल करना आपको स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। दरअसल, इन फूड्स को डाइट में शामिल करना आपके शरीर की गर्मी बढ़ाने में मददगार है, साथ ही इसके एंटीऑक्सीडेंट्स आपको कई समस्याओं से बचाते हैं। तो, क्या हैं ये फूड्स। क्यों करें इन्हें डाइट में शामिल, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

सर्दियों के नाश्ते में क्या खाएं

1. अंडा

सर्दियों के नाश्ते में अंडे का सेवन शरीर में गर्मी पैदा करने के साथ एनर्जी देने में मददगार है। आप इसका अंडा फ्राई बनाकर खा सकते हैं। आप अंडा पराठा और अंडा भुर्जी बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप रोजाना 1 उबला हुआ अंडा भी खा सकते हैं।

2. गुड़

गुड़ का सेवन शरीर में गर्मी पैदा करने के साथ डाइजेशन को बेहतर बनाता है। इसके अलावा ये आपके मेटाबोलिज्म को तेज करने के साथ सर्दियों में सर्दी जुकाम से बचाने में मददगार है। तो, सर्दियों में रोजाना थोड़ा सा गुड़ खा लें या गुड़ की रोटी को नाश्ते में शामिल करें।

3. खजूर

खजूर का सेवन सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। खजूर को डाइट में शामिल करने से ये आपको दिनभर एनर्जेटिक रखेगा। तो, आपको करना ये है कि नाश्ते में 1 गिलास दूध के साथ 2 से 4 खजूर का सेवन करें।

Image Source : SOCIAL

khajoor benefits

4. तिल

तिल ओमेगा-3 से भरपूर है और ब्रेन बूस्टर फूड है। तिल को आप अपनी रोटी पर छिड़ककर या फिर अपनी स्मूदी का हिस्सा बनाकर ले सकते हैं। सर्दियों में इसका सेवन लगातार होने वाली मौसमी बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है।

5. अदरक

सर्दियों में सिर दर्द या हड्डियों का दर्द बढ़ जाता है। ऐसे में अदरक का सेवन आपको कई समस्याओं से बचा सकता है। तो, नाश्ते में अदरक की चाय लें और अपने दिन को एक फ्रेश स्टार्ट दें। तो, सर्दियों में इन फूज्स को अपने नाश्ते का हिस्सा बनाएं और हेल्दी रहें।

यह खबर शेयर करें
शेयर