ब्रेकिंग
सोमवार, 31 अगस्त 2026
Denva Post
सभी खबरें
खेल-मनोरंजन · 25-06-2023

अभिषेक बच्चन संग करिश्मा कपूर का रिश्ता क्यों टूटा? सालों बाद खुलासा

Karisma Kapoor birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही है. करिश्मा ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा एक्ट्रेस एक बेहतरीन स्टनर हैं. जब से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा है तब से वह एक ट्रेंडसेटर रही है. वहीं, पर्सनल ल…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 25-06-2023
शेयर
अभिषेक बच्चन संग करिश्मा कपूर का रिश्ता क्यों टूटा? सालों बाद खुलासा

Karisma Kapoor birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही है. करिश्मा ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा एक्ट्रेस एक बेहतरीन स्टनर हैं. जब से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा है तब से वह एक ट्रेंडसेटर रही है. वहीं, पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस का नाम अभिषेक बच्चन से जुड़ा था. दोनों की लवस्टोरी हर किसी को मालूम है, लेकिन ये बात बहुत कम लोग जानते होंगे कि उनका ब्रेकअप क्यों हुआ था.

करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन

करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन ने एक-दूसरे को करीब 5 साल तक डेट किया था. उनका रिश्ता एंगेजमेंट तक पहुंचा, लेकिन शादी तक पहुंचने से पहले ही टूट गया. फिल्म निर्माता सुनील दर्शन ने दोनों के रिश्ते पर बड़ी बात कही थी. फिल्म हां मैंने भी प्यार किया में करिश्मा और अभिषेक ने काम किया था. इसका निर्देशन उनके भाई धर्मेश दर्शन ने किया था.

View this post on Instagram

A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

करिश्मा और अभिषेक का क्यों टूटा था रिश्ता?

बॉलीवुड हंगामा को दिये एक इंटरव्यू में सुनील दर्शन ने कहा था कि, "वो रियल में एक-दूसरे के लिए नहीं बने थे. सेट पर उनके बीच लगातार कलह हो रही थी... हो सकता है कि कुछ लोग ऐसे ही 'बनाए गए' हों. असल में उनके बीच निजी जिंदगी में कोई ताल-मेल नहीं था. मैं हमेशा सोचता था कि क्या वे सच में एक-दूसरे की जोड़ी के लिए बने हैं? अभिषेक एक प्यारा साथी है और लोलो एक बहुत अच्छी इंसान है, लेकिन हो सकता है कि कुछ चीजें नसीब में न हों.”

करिश्मा कपूर की आनेवाली फिल्में

करिश्मा कपूर ने 2020 वेब सीरीज़ मेंटलहुड से अपना ओटीटी डेब्यू किया था. करिश्मा, अभिनय देव द्वारा निर्देशित आगामी सीरीज ब्राउन में नजर आएगी. इसके अलावा, उनके पास सारा अली खान के साथ निर्देशक होमी अदजानिया की अगली मर्डर मुबारक भी है. वह 12 साल बाद एक फिल्म में भी नजर आएंगी, जो 2024 में रिलीज होने वाली है.

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
पत्रकारिता
News
Politics