ब्रेकिंग
रविवार, 30 अगस्त 2026
मैप्स ऐप चुनना
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 24-06-2023

सीने में अगर जलन हो तो क्या करना चाहिए

Image Source : FREEPIK heartburn home remedies home remedy for Heartburn: आजकल खराब खान पान के कारण अक्सर लोगों को सीने में जलन की शिकायत होती है। सीने में जलन होने के कई कारण हो सकते हैं। आमतौर पर सीने में जलन ज्यादा एसिडिक फूड खाने से होती है, लेकिन कुछ ल…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 24-06-2023
शेयर
ई-समाचार पत्र पढ़ना
सीने में अगर जलन हो तो क्या करना चाहिए

Image Source : FREEPIK

heartburn home remedies

home remedy for Heartburn: आजकल खराब खान पान के कारण अक्सर लोगों को सीने में जलन की शिकायत होती है। सीने में जलन होने के कई कारण हो सकते हैं। आमतौर पर सीने में जलन ज्यादा एसिडिक फूड खाने से होती है, लेकिन कुछ लोगों को यह समस्या घर का हल्का-फुल्का खाना खाने के बाद भी हो जाती है। सीने में जलन को मेडिकल भाषा में एसिड रिफ्लक्स कहा जाता है। आइए जानते हैं सीने में जलन होने पर क्या घरेलू नुस्खे अपनाएं।

सीने में अगर जलन हो तो क्या करना चाहिए?

हार्ट बर्न की समस्या से निजात पाने के लिए ठंडी लस्सी या छाछ पिएं।

सीने में उठ रही जलन को खत्म करने के लिए दही को डाइट में शामिल करें।

पपीता खाने से भी सीने में जलन की समस्या से छुटकारा मिलता है।

मुलेठी सीने में जलन की समस्या में फायदेमंद होती है। इसे चूसने से आराम मिलेगा।

सीने में जलन होने पर केला खाएं। केला खाने के कब्ज की समस्या भी नहीं होगी।

सीने में जलन से बचने के लिए डाइट में हरी सब्जियां जरूर शामिल करें।

सीने में जलन होने पर अदरक खाना कारगर साबित होता है। आप अदरक की चाय बनाकर भी पी सकते हैं।

सीने में जलन की समस्या से बचने के लिए मसालेदार खाने से दूरी बना लें।

सीने में जलन की समस्या होने पर आप खीरे का जूस पिएं। इससे आराम मिलता है।

सेब से भी सीने की जलन खत्म हो सकती है। जब भी आपको जलन हो आप एक सेब खाएं।

सीने में जलन की दिक्कत होने पर आप दूध भी पी सकते हैं। अगर आप ठंडा दूध पिएंगे तो तुरंत आराम मिलेगा।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह खबर शेयर करें
शेयर