ब्रेकिंग
रविवार, 30 अगस्त 2026
नेविगेशन ऐप्स डाउनलोड
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 21-07-2023

शेविंग करने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं

Image Source : SOCIAL What to apply after shaving शेविंग करने के बाद चेहरा ज्यादा ड्राई होने लगता है। इसके अलावा पोर्स रूखे और खुजलीदार महसूस होते हैं और स्किन पर छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं। साथ ही कुछ लोगों को तो शेविंग के बाद जलन होती है और स्किन लाल हो ज…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 21-07-2023
शेयर
शेविंग करने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं

Image Source : SOCIAL

What to apply after shaving

शेविंग करने के बाद चेहरा ज्यादा ड्राई होने लगता है। इसके अलावा पोर्स रूखे और खुजलीदार महसूस होते हैं और स्किन पर छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं। साथ ही कुछ लोगों को तो शेविंग के बाद जलन होती है और स्किन लाल हो जाती है। ऐसे में आप अपने चेहरे पर इन चीजों को लगा सकते हैं जो कि इन समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। तो, आज जानेंगे कि शेविंग के बाद पुरुष अपने चेहरे पर क्या लगा सकते हैं। इसके अलावा इन चीजों को लगाने के फायदे क्या हैं।

शेव करने के बाद क्या लगाएं- What to apply after shaving in hindi

1. एलोवेरा-Aloevera

शेव करने के बाद आप अपने चेहरे पर एलोवेरा लगा सकते हैं। एलोवेरा, आपके चेहरे को अंदर से हाइड्रेट करने में मदद करता है और पोर्स को मॉइस्चराइज करता है। इसके अलावा ये एंटीइंफ्लेमेटरी भी है जो कि स्किन में जलन को शांत करता है और खुजली को कम करता है। तो, शेविंग के बाद थोड़ा सा एलोवेरा जेल लें, इसमें हल्का पानी मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं।

2. नारियल तेल-Coconut oil

शेव करने के बाद आप नारियल तेल लगा सकते हैं। नारियल तेल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि स्किन को अंदर से  मॉइस्चराइज करता है। नारियल तेल के मॉलिक्यूल आपके पोर्स में जाते हैं और फिर चेहरे में खुजली को बंद कर देते हैं। इसके अलावा ये एंटीबैक्टीरियल भी है जो कि एक्ने निकलने से रोकता है।

Image Source : SOCIAL

Coconut oil

3. बर्फ लगाएं-Ice on face

शेव करने के बाद आप अपने चेहरे पर बर्फ लगा सकते हैं। आपको करना ये है कि बर्फ का एक टुकड़ा लें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। थोड़ी देर के लिए इससे आपका चेहरा शांत हो जाएगा और इससे खुजली कम होने लगेगी। साथ ही ये जलन को भी कम करने में मददगार है।

4. फिटकरी लगाएं-Alum after shave

शेविंग के बाद आप अपने चेहरे पर फिटकरी लगा सकते हैं। हालांकि, ये तरीका बहुत पुराना है और हमेशा से ही इस्तेमाल में आता रहा है। फिटकरी एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर है जो कि शेविंग के बाद एक्ने की समस्या को रोकता है और इस स्थिति से बचने में मदद करता है। तो, शेव करें और इसके बाद चेहरे पर ये चीजें लगाएं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह खबर शेयर करें
शेयर