ब्रेकिंग
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 09-04-2024

फेसवॉश और स्क्रब में क्या है अंतर? जानें स्किन केयर में दोनों को कब और कैसे किया जाता है इस्तेमाल?

Image Source : SOCIAL फेसवॉश और स्क्रब में क्या है अंतर? अपनी स्किन केयर को लेकर महिला और पुरुष इन दिनों बेहद जागरूक हुए हैं। अपने स्किन के लिए अब लोगसलॉन या पार्लर जाकर फेशियल करवाते हैं, या कभी मसाज या फिर क्लीनअप के साथ-साथ महँगे ब्यूटी प्रोडक्ट और ब्यूट…

समाचार पढ़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 09-04-2024
शेयर
फेसवॉश और स्क्रब में क्या है अंतर? जानें स्किन केयर में दोनों को कब और कैसे किया जाता है इस्तेमाल?

Image Source : SOCIAL

नक्शे देखें

फेसवॉश और स्क्रब में क्या है अंतर?

अपनी स्किन केयर को लेकर महिला और पुरुष इन दिनों बेहद जागरूक हुए हैं। अपने स्किन के लिए अब लोगसलॉन या पार्लर जाकर फेशियल करवाते हैं, या कभी मसाज या फिर क्लीनअप के साथ-साथ महँगे ब्यूटी प्रोडक्ट और ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं। लेकिन कई लोग ऐसे है जो फेशियल के बजाय बेहतरीन फेसवॉश और स्क्रब इस्तेमाल करते हैं। इन दोनों के इस्तेमाल से चेहरे पर निखार आता है लेकिन कई बार लोग स्क्रब और फेसवाश के बीच का अंतर नहीं पहचान पाते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं दोनों के बीच में क्या अंतर है? बता दें फेसवॉश और स्क्रब दोनों चेहरे के अलग-अलग स्किन केयर प्रोडक्ट हैं। स्क्रब जहाँ स्किन से डेड सेल्स को निकाल कर चेहरा साफ करता है और पिंपल्स, डार्क सर्कल को कम करता है। वहीं, फेसवॉश से आपका स्किन साफ़ और क्लीन होता है। साथ ही फेसवॉश चेहरे को मुलायम बनाने का काम भी करते हैं। आइए जानते हैं फेसवॉश और स्क्रब में क्या अंतर है।

क्या है फेसवॉश?

खबरें पढ़ें

इन दिनों अब लोग अपने चहेरे के लिए साबुन की जगह फेसवॉश का इस्तेमाल करने लगे हैं। दरअसल, फेसवॉश को हर स्किन टाइप को ध्यान में रख कर बनाया जाता हैं इसलिए लोगों में इसका क्रेज़ बढ़ा है। फेसवॉश एक क्लींजिंग स्किन केयर प्रोडक्ट है, जिसका इस्तेमाल चेहरे से धुल मिटटी को साफ़ करने के लिए किया जाता है। अपने स्किन को साफ़ रखने के लिए फेसवॉस का इस्तेमाल दिन में कम से कम दो बार करना चाहिए। साथ ही फेसवॉश हमेशा अपनी स्किन टाइप को ध्यान में रखकर करें।

क्या है स्क्रब?

स्क्रब को किसी दरदरी चीज से बनाया जाता है। यह भी फेशवॉश की तरह एक स्किन के प्रोडक्ट है। इसे हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल करना चहिये। आपको बता दें स्क्रब को फेशवॉश से पहले अपनी स्किन पर लगाना चाहिए। स्क्रब करते समय इसे हल्के हाथो से राउंड मोशन में चेहरे पर रगड़ें। ऐसा करने से स्किन की सारी गंदगी साफ हो जाती है और डेड स्किन निकल जाती है।

इन बातों का भी रखें ध्यान:

फेसवॉश का इस्तेमाल आप अपने चेहरे पर रोजाना कर सकते है।

स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में केवल 2 दिन करना चाहिए। स्क्रब का इस्तेमाल करते वक्त सावधानी बरतनी चाहिए।

स्क्रब का चुनाव आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से करें। इस्तेमाल करने से पहले स्किन पर पैच टेस्ट जरुरी है।

इस स्क्रब को चेहरे पर हल्के हाथो से लगाया जाता है नहीं तो चेहरे पर लाल निशान पड़ जाता है।

यह खबर शेयर करें
शेयर