ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Maps
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 07-06-2024

Umaria News: पद्मश्री जोधईया बाई की तबीयत फिर बिगड़ी, जबलपुर रेफर किया

पदमश्री जोधइया बाई को जबलपुर रेफर किया गया। उमरिया जिले की रहने वाली 85 साल की पदमश्री जोधइया बाई की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर जबलपुर रेफर कर दिया है। दरअसल, बीते मंगलवार को पदमश्री से सम्मानित …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
झीलें और नदियां
समाचार डेस्क · 07-06-2024
शेयर
Umaria News: पद्मश्री जोधईया बाई की तबीयत फिर बिगड़ी, जबलपुर रेफर किया

पदमश्री जोधइया बाई को जबलपुर रेफर किया गया।

समाचार

उमरिया जिले की रहने वाली 85 साल की पदमश्री जोधइया बाई की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर जबलपुर रेफर कर दिया है।

दरअसल, बीते मंगलवार को पदमश्री से सम्मानित जोधइया बाई की उनके गृह ग्राम लोड़ा में अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जिला अस्पताल में में नेफ्रोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट और न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर नहीं होने के कारण शुक्रवार को उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया है।

बांधवगढ़ विधायक शिव नारायण सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर जोधइया बाई का हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने परिजनों से बात की और तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। जोधइया बाई के गंभीर स्वास्थ्य पर उमरिया कलेक्टर धरणेंद्र कुमार जैन ने भी जताई चिंता। बता दें कि जोधइया बाई लकवा ग्रसित हैं। वे कुछ महीनों से बीमार चल रही है।  22 मार्च 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था।

यह खबर शेयर करें
शेयर