ब्रेकिंग
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
धर्म संस्कृति · 18-08-2023

Umaria News :15 अगस्त के भाषण में छात्र ने धार्मिक ग्रंथ और ब्राह्मणों का किया अपमान, लोगों ने की कार्रवाई मांग की

आवेदन लेकर थाने पहुंचे लोग उमरिया जिले के मानपुर क्षेत्र में 15 अगस्त के दिन दिए गए भाषण में एक छात्र ने जमकर हिंदू धर्म की आलोचना की। भरे मंच से न केवल हिंदू धर्म के ग्रन्थ की आलोचना की बल्कि ब्राह्मण समाज को भी बुरा भला कहा। जिसकी वजह से सभी हिंदू धर्म के …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 18-08-2023
शेयर
Umaria News :15 अगस्त के भाषण में छात्र ने धार्मिक ग्रंथ और ब्राह्मणों का किया अपमान, लोगों ने की कार्रवाई मांग की

आवेदन लेकर थाने पहुंचे लोग

उमरिया जिले के मानपुर क्षेत्र में 15 अगस्त के दिन दिए गए भाषण में एक छात्र ने जमकर हिंदू धर्म की आलोचना की। भरे मंच से न केवल हिंदू धर्म के ग्रन्थ की आलोचना की बल्कि ब्राह्मण समाज को भी बुरा भला कहा। जिसकी वजह से सभी हिंदू धर्म के लोगों ने एकत्रित होकर गुरुवार को थाना परिसर में जाकर उनके खिलाफ आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार 15 अगस्त के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अभिषेक चौधरी ने हिंदू धर्म के धार्मिक ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता, रामायण एवं महापुराण के बारे में अपशब्द बोले। इतना ही नहीं बल्कि ब्राह्मणों पर भी अभद्र टिप्पणी की है, जिसकी वजह से समुदाय नाराज हो गया है। सभी लोगों ने मिलकर थाना मानपुर आकर आवेदन दिया है और उचित कार्रवाई की मांग की है।

ब्राह्मण समुदाय के कई कार्यकर्ताओं ने यह आरोप लगाया है कि जातिगत टिप्पणी सिर्फ अनुसूचित जाति और जनजाति के विरुद्ध ही नहीं की जाती है बल्कि ब्राह्मणों को भी टारगेट करके की जाती है। ऐसे कार्यों को रोकना चाहिए और तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए, जिसको लेकर अब थाना परिसर में दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए हैं और आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

यह खबर शेयर करें
शेयर