ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Denva Post
सभी खबरें
धर्म संस्कृति · 29-08-2024

Ujjain News : सांदीपनि आश्रम के बाहर हादसा, विशालकाय पीपल का वृक्ष कारों पर गिरा, बाल-बाल बचे श्रद्धालु

अचानक पीपल के वृक्ष के गिरने से गाड़ी पूरी तरह चपटी हो गई थी मार्ग से जो भी व्यक्ति निकला उसने यही कहा कि आज भगवान कृष्ण ने अपने श्रद्धालुओं की रक्षा कर ली। उज्जैन में पीपल के पेड़ के नीचे दबीं कारें आज सुबह अंकपात रोड स्थित सांदीपनि आश्रम के पास एक…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
भौगोलिक संदर्भ
समाचार डेस्क · 29-08-2024
शेयर
Ujjain News : सांदीपनि आश्रम के बाहर हादसा, विशालकाय पीपल का वृक्ष कारों पर गिरा, बाल-बाल बचे श्रद्धालु

अचानक पीपल के वृक्ष के गिरने से गाड़ी पूरी तरह चपटी हो गई थी मार्ग से जो भी व्यक्ति निकला उसने यही कहा कि आज भगवान कृष्ण ने अपने श्रद्धालुओं की रक्षा कर ली।

समाचार

उज्जैन में पीपल के पेड़ के नीचे दबीं कारें

आज सुबह अंकपात रोड स्थित सांदीपनि आश्रम के पास एक विशाल का पीपल का वृक्ष अचानक गिर गया। इस वृक्ष के गिरने से यहां खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। लोग बाल-बाल बचे।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि यह तो भगवान का आशीर्वाद ही कहा जाएगा कि इस दौरान गाड़ी में बैठे श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने के लिए मंदिर में गए हुए थे। अगर गाड़ी में घटना के समय कोई होता तो श्रद्धालुओं की जान भी जा सकती थी। अचानक पीपल के वृक्ष के गिरने से गाड़ी पूरी तरह चपटी हो गई थी मार्ग से जो भी व्यक्ति निकला उसने यही कहा कि आज भगवान कृष्ण ने अपने श्रद्धालुओं की रक्षा कर ली। अचानक वृक्ष के गिरने की जानकारी जिम्मेदारों को दे दी गई थी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर वृक्ष को हटाना भी शुरू कर दिया था।

यह खबर शेयर करें
शेयर