ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
खेल-मनोरंजन · 23-01-2024

Tikamgarh News : 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार

रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार टीकमगढ़ में दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी को लोकायुक्त पुलिस सागर ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सोमवार दोपहर सागर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने कुंवरपुरा गांव में दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी अलंकृत पस्तोर को ग…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 23-01-2024
शेयर
Tikamgarh News :  10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार

रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी को लोकायुक्त पुलिस सागर ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सोमवार दोपहर सागर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने कुंवरपुरा गांव में दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी अलंकृत पस्तोर को गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त टीम की प्रभारी मंजू सिंह ने बताया कि आवेदक सत्येंद्र तिवारी ने लोकायुक्त सागर में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि पटवारी द्वारा नामांतरण के नाम पर 15,000 रिश्वत की मांग की जा रही है, जिसको तस्दीक कराया गया और पाया गया कि पटवारी द्वारा लगातार फरियादी से रिश्वत मांगी जा रही है। यह रिश्वत दो किस्तों में मांगी गई थी।

वहीं, सोमवार को सागर लोकायत की टीम ने पटवारी अलंकृत को दस हजार रुपये की कुंवरपुर गांव में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि घटना करने के बाद आरोपी और फरियादी को लेकर तहसील कार्यालय टीकमगढ़ पहुंचे, जहां पर पूरी कार्रवाई की गई।

यह खबर शेयर करें
शेयर