ब्रेकिंग
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 09-01-2024

च्यवनप्राश की टक्कर का है ये लड्डू! बिना समय गंवाए फटाफट नोट करें रेसिपी

Image Source : SOCIAL laddu recipe सर्दियां आ गई हैं और इसी के साथ कई बीमारियां बनी रहती हैं। जैसे कि खांसी-जुकाम, कुछ मौसमी एलर्जी और फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं। ऐसे में शरीर को गर्म रखना आपको की बीमारियों से बचा सकता है। शरीर को गर्म रखने के लिए आपको कुछ ग…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 09-01-2024
शेयर
खबरें पढ़ें
च्यवनप्राश की टक्कर का है ये लड्डू! बिना समय गंवाए फटाफट नोट करें रेसिपी

Image Source : SOCIAL

laddu recipe

सर्दियां आ गई हैं और इसी के साथ कई बीमारियां बनी रहती हैं। जैसे कि खांसी-जुकाम, कुछ मौसमी एलर्जी और फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं। ऐसे में शरीर को गर्म रखना आपको की बीमारियों से बचा सकता है। शरीर को गर्म रखने के लिए आपको कुछ गर्म चीजों का सेवन करना चाहिए। जैसे कि जड़ी-बूटियों से बने कुछ लड्डू। दरअसल, जड़ी-बूटियों से बने कुछ लड्डूओं का सेवन आपको कई बीमारियों से बचा सकता है। इनकी खास बात ये है कि इनकी प्रकृति काफी गर्म होती है और ये शरीर में गर्माहट बनाए रखने के साथ फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों से बचाव में मदद करते हैं। तो, क्या हैं ये लड्डूी और कैसे इन्हें बनाएं, जानते हैं इसकी रेसिपी।

च्यवनप्राश की टक्कर का है ये लड्डू

इस लड्डू बनाने के लिए आपको चाहिए-

अंजीर

अश्वगंधा

गिलोय

तुलसी के पत्ते

सौंठ

मुनक्का

मुलेठी

ड्राई फ्रूट्स

इलायची पाउडर

गुड़

Image Source : SOCIAL

laddu recipe in hindi

लड्डू को बनाने की रेसिपी

इस लड्डू को बनाने के लिए पहले तो सोंठ को भून कर रख लें। दूसरी तरफ, मुनक्का और अंजीर पीस कर रख लें। साथ ही मुलेठी, अश्वगंधा, गिलोय, तुलसी के पत्ता और मुलेठी को एक साथ पीस लें।

अब आपको करना ये है कि गुड़ को 2 कप पानी में डालकर अच्छी तरह से पकाएं। जब इसकी चाशनी तैयार हो जाए तो इसमें बाकी चीजों को मिला लें। आखिरि में मुनक्का और अंजीर मिलाएं। फिर इलायची पाउडर मिलाएं और सबको मैश कर लें। इस पर अच्छी तरह से घी डालें और सबको मिलाते रहें। फिर इसमें ड्राई फ्रूट्स मिलाएं और सबको हाथों से आकार देते हुए लड्डू बनाते जाएं। डिब्बे में बंद करके इसे रख लें। थोड़ा-थोड़ा करके खाते रहें। तो, इस सर्दी आपको इस लड्डू की रेसिपी को जरूर ट्राई करना चाहिए। तो, बस समय निकालें और इन्हें घर पर बना डालें।

यह खबर शेयर करें
शेयर