ब्रेकिंग
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
खेल-मनोरंजन · 06-05-2023

Sonam Kapoor To Mumbai Dabbawalas These Indians At King Charles III Coronation

Sonam Kapoor In King Charles Coronation: ब्रिटेन के 40 वें सम्राट के रूप में किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक समारोह में दुनिया भर के मेहमान शामिल होंगे. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को भी वेस्टमिंस्टर एब्बे में शामिल होने का मौका मिला है. इसकी जानकारी खुद एक्ट्…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 06-05-2023
शेयर
खबरें पढ़ें
Sonam Kapoor To Mumbai Dabbawalas These Indians At King Charles III Coronation

Sonam Kapoor In King Charles Coronation: ब्रिटेन के 40 वें सम्राट के रूप में किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक समारोह में दुनिया भर के मेहमान शामिल होंगे. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को भी वेस्टमिंस्टर एब्बे में शामिल होने का मौका मिला है. इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है.

किंग चार्ल्स III की ताजपोशी में सोनम कपूर होंगी शामिल

वैराइटी की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस सोनम कपूर किंग चार्ल्स III के कोरोनेशन कॉन्सर्ट में एक्सक्लूसिव स्पोकन वर्ड पीस देने के लिए इनवाइट किया गया है. एक्ट्रेस ने इसे लेकर पोस्ट में लिखा है, “ इस सेरेमनी के लिए कॉमनवेल्थ वर्चुअल क्वायर में शामिल होकर मैं सम्मानित महससू कर रही हूं.” सोनम 7 मई को विंडसर कैसल, यूनाइटेड किंगडम में स्टीव विनवुड और स्पेशल कॉमनवेल्थ वर्चुअल गाना गाने वालों का इंट्रो देंगी.

सोनम कपूर वर्क फ्रंट

सोनम कपूर काफी समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं हालांकि एक्ट्रेस एक बार फिर पर्दे पर कमबैक करने जा रहे है. वे डायरेक्टर शोम मखीजा के निर्देशन में बनने वाली क्राइम थ्रिलर ‘ब्लाइंड’ से कमबैक कर रही हैं. इस फिल्म से सोनम कपूर का लुक रिलीज किया गया था.

किंग चार्ल्स III की ताजपोशी में दुनिया भर के सेलेब्स

बता दें कि एलिजाबेथ द्वितीय के सालों तक ब्रिटेन की महारानी बनकर राज किया था. ऐसे में दशको बाद किंग चार्ल्स III की ताजपोशी को बेहद खास माना जा रहा है. समारोह में कैटी पैरी, लियोनेल रिची, एंड्रिया बोसेली, सर ब्रायन टेरफेल, फ्रेया राइडिंग्स, एलेक्सिस फ्रेंच सहित कई सेलेब्स शामिल होंगे.

यह खबर शेयर करें
शेयर