ब्रेकिंग
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
शिक्षा-रोजगार · 29-07-2024

Shahdol News: दादी ने पत्नी के सामने युवक को निकम्मा कहा, गुस्साए युवक ने चाकू से किया हमला

शहडोल में बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया है। शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के केरहा गांव में एक नानी को अपने नाती को निकम्मा बोलना भारी पड़ गया। पत्नी के सामने यह शब्द सुनकर नाती को गुस्सा आ गया। नानी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे नानी गंभ…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 29-07-2024
शेयर
खबरें पढ़ें
Shahdol News: दादी ने पत्नी के सामने युवक को निकम्मा कहा, गुस्साए युवक ने चाकू से किया हमला

शहडोल में बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के केरहा गांव में एक नानी को अपने नाती को निकम्मा बोलना भारी पड़ गया। पत्नी के सामने यह शब्द सुनकर नाती को गुस्सा आ गया। नानी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे नानी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह घटना सिंहपुर के ग्राम केरहा में घटी। पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय सहज प्रसाद कोल, जो अपने स्वर्गीय पिता रामदीन कोल का पुत्र है, अपने बीवी-बच्चों के साथ अपनी 60 वर्षीय नानी कलवतिया कोल (पति संतू कोल) के साथ रहता है। नानी अक्सर उसे कोई काम-धाम करने के लिए कहती थी, क्योंकि वह घर में ही बैठा रहता था। नानी ने सहज प्रसाद को कहा कि वह घर में बैठा रहता है, तो कोई काम क्यों नहीं करता? इससे गुस्साए युवक ने घर में रखे चाकू से नानी पर हमला कर दिया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना के तुरंत बाद आरोपी की पत्नी ने चिल्लाना शुरू किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और नानी को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार शुरू हो गया है। डॉक्टरों ने बताया कि वृद्धा के पेट, कंधे और हाथ-पैर में चोटें आई हैं। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह खबर शेयर करें
शेयर