ब्रेकिंग
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Denva Post
सभी खबरें
पचमढ़ी · अभी अभी

पचमढ़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत मैराथन, 500 से अधिक लोगों ने लगाई दौड़

सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक ठाकुरदास नागवंशी और कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

गोविंद यादव
गोविंद यादव
Reporter · अभी अभी
शेयर
पचमढ़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत मैराथन, 500 से अधिक लोगों ने लगाई दौड़

पचमढ़ी। सेवा संकल्प अभियान के तहत पचमढ़ी में स्वास्थ्य, सेवा और जनभागीदारी का संदेश देने के उद्देश्य से मैराथन का आयोजन किया गया। विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साड़ा) द्वारा आयोजित मैराथन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, जवानों, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों सहित 500 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

मैराथन का शुभारंभ सांसद दर्शन सिंह चौधरी, क्षेत्रीय विधायक ठाकुरदास नागवंशी और कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में सक्रिय भागीदारी बढ़ाने का संदेश देते हुए दौड़ लगाई।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी लिया हिस्सा

कार्यक्रम में पूर्व साड़ा अध्यक्ष कमल धूत, छावनी परिषद के नामित सदस्य संजय लेडवानी, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन, एसडीएम आकिप खान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

आयोजकों के मुताबिक मैराथन का उद्देश्य नागरिकों को नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा एवं जनभागीदारी की भावना को मजबूत करना था।

जवानों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

मैराथन में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पचमढ़ी, राजा भभूत सिंह महाविद्यालय, फॉरेस्ट ट्रेनिंग सेंटर, सांदीपनि विद्यालय, डाइट और केंद्रीय विद्यालय पचमढ़ी के जवानों एवं छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया।

बच्चों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और अधिकारी-कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ लगाई। प्रतिभागियों ने स्वस्थ, जागरूक और सक्रिय समाज के निर्माण का संदेश दिया।

स्वस्थ जीवनशैली और सेवा भावना का संदेश

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं और आयोजकों ने कहा कि स्वस्थ शरीर और सक्रिय जीवनशैली समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित मैराथन में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने जनभागीदारी का संदेश दिया।

प्रतिभागियों का किया गया सम्मान

मैराथन के समापन अवसर पर विभिन्न संस्थाओं से आए प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। आयोजकों और संबंधित संस्थाओं के सहयोग से कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

यह खबर शेयर करें
शेयर