ब्रेकिंग
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 23-06-2024

Sagar News: बुजुर्ग मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

पुलिस गिरफ्त में आरोपी बेटा। सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोपरा में शुक्रवार रात 72 साल की मां की पीट पीटकर हत्या करने वाले बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बेटा मां की हत्या करने के बाद से फरार हो गया था। जानकारी अनुसार के आरोपी…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 23-06-2024
शेयर
Sagar News: बुजुर्ग मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

पुलिस गिरफ्त में आरोपी बेटा।

सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोपरा में शुक्रवार रात 72 साल की मां की पीट पीटकर हत्या करने वाले बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बेटा मां की हत्या करने के बाद से फरार हो गया था।

जानकारी अनुसार के आरोपी शराब पीने का आदी और आदतन अपराधी है। वह अपनी मां के साथ घर में अकेला रहता था। शराब पीने के लिए मां से पैसे मांगने को लेकर उसका आए दिन झगड़ता होता रहता था। शुक्रवार रात को भी आरोपी ने शराब पीने के लिए मां से पैसे मांगे, लेकिन उसने रुपये देने इनकार कर दिया। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया और शराब के नशे में आरोपी अमोल लोधी ने मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

मां की हत्या की सूचना उसके बड़े लड़के ने देवरी पुलिस को दी थी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और केस दर्ज कर  आरोपी की तलाश शुरू की थी। शनिवार को पुलिस ने आरोापी बेटे को गिरफ्तार कर लिया था।

यह खबर शेयर करें
शेयर