ब्रेकिंग
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मुंबई · 03-08-2026

Raj Thackeray:राज ठाकरे का बॉलीवुड सितारों पर निशाना, बोले- ‘भारत से इतना प्यार है तो घर दुबई में क्यों?’

एमएनएस के अध्यक्ष राज ठाकरे ने केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की। इसके साथ उन्होंने एक्टर्स को काम भारत में करने और घर दुबई में होने की बात पर भी कटाक्ष किया।

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 03-08-2026
शेयर
Raj Thackeray:राज ठाकरे का बॉलीवुड सितारों पर निशाना, बोले- ‘भारत से इतना प्यार है तो घर दुबई में क्यों?’

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने बॉलीवुड कलाकारों के देशप्रेम को लेकर सवाल उठाते हुए अभिनेता विवेक ओबेरॉय और आर. माधवन पर निशाना साधा। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि यदि भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति इतना लगाव है, तो विदेश में रहना समझ से परे है।

शनिवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना (एमएनवीएस) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के कई उद्योगपति और चर्चित लोग विदेशों में बस गए हैं।

विवेक ओबेरॉय और आर. माधवन का लिया नाम

राज ठाकरे ने कहा कि अभिनेता विवेक ओबेरॉय, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म में उनकी भूमिका निभाई थी, अब दुबई में रहते हैं। उन्होंने अभिनेता आर. माधवन का भी उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करने वाले माधवन भी दुबई में रह रहे हैं।

'भारत से प्यार है तो घर दुबई में क्यों?'

राज ठाकरे ने कहा, "अगर आपको भारत से इतना प्यार है, अगर आप प्रधानमंत्री मोदी से इतने प्रभावित हैं और मानते हैं कि उनके नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है, तो फिर आपका घर दुबई में क्यों है? आप भारत में क्यों नहीं रहते?"

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कलाकार भारत आकर फिल्में करते हैं और फिर वापस विदेश चले जाते हैं।

दुबई में क्यों रहते हैं दोनों अभिनेता?

गौरतलब है कि अभिनेता आर. माधवन कोविड-19 महामारी के दौरान अपने बेटे के तैराकी करियर को बेहतर अवसर देने के लिए दुबई चले गए थे। वहीं विवेक ओबेरॉय ने अपने कारोबारी विस्तार और व्यावसायिक गतिविधियों के चलते दुबई में निवास बनाया है।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
कोरियर सर्विस चुनें
नक्शे देखें
News