ब्रेकिंग
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 18-07-2023

Narmadapuram: ग्राम रैपुरा में पौधारोपण हरियाली अमावस्या पर ग्रामवासियों ने लगाए पौधे

Makhan nagar : ग्राम रैपुरा में अभिराज सेवा समाज कल्याण समिति द्वारा हरियाली अमावस्या के शुभ अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर ललता मीना ने बताया कि व्यक्ति को सुख और समृद्धि लाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। क्योंकि ग्…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 18-07-2023
शेयर
खबरें पढ़ें

Makhan nagar : ग्राम रैपुरा में अभिराज सेवा समाज कल्याण समिति द्वारा हरियाली अमावस्या के शुभ अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर ललता मीना ने बताया कि व्यक्ति को सुख और समृद्धि लाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। क्योंकि ग्लोबल वार्मिंग और एल नीनो इफेक्ट के कारण मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। जिसके कारण कहीं कहीं पर अत्यधिक वर्षा और कहीं पर सूखे की स्थिति निर्मित हो रही है। इसका एकमात्र समाधान पौधारोपण ही है। आज हम मंगल पर जीवन खोजने की और अग्रसर है, किंतु हमें इस बात पर अधिक ध्यान देना होगा की हमारे जीवन में मंगल है या नहीं, धरती पर जितने अधिक वृक्ष रहेंगे, उतना ही अधिक वातावरण संतुलित रहेगा ओर चारों ओर मंगल ही मंगल होगा। इस अवसर पर अभिराज सेवा समाज कल्याण समिति के सदस्य सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें
शेयर