ब्रेकिंग
सोमवार, 31 अगस्त 2026
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 13-05-2026

कम तेल नहीं, अब बिना तेल की सब्जी! हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए लोगों ने खोजा नया तरीका

आजकल लोग फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हो रहे हैं। डॉक्टरों से लेकर प्रधानमंत्री Narendra Modi तक बार-बार कम तेल खाने की सलाह दे रहे हैं। ज्यादा तेल का सेवन मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट की बीमारी और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं को ब…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 13-05-2026
शेयर
कम तेल नहीं, अब बिना तेल की सब्जी! हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए लोगों ने खोजा नया तरीका

आजकल लोग फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हो रहे हैं। डॉक्टरों से लेकर प्रधानमंत्री Narendra Modi तक बार-बार कम तेल खाने की सलाह दे रहे हैं। ज्यादा तेल का सेवन मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट की बीमारी और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं को बढ़ाता है। ऐसे में अब लोगों ने बिना तेल के स्वादिष्ट सब्जी बनाने का तरीका भी खोज निकाला है।

भारतीय रसोई में आमतौर पर सब्जियों में तड़का लगाने और मसाले भूनने के लिए तेल का खूब इस्तेमाल किया जाता है। कई लोग मानते हैं कि बिना तेल के सब्जी स्वादिष्ट बन ही नहीं सकती। लेकिन हेल्थ कॉन्शियस लोगों ने इस सोच को बदल दिया है। अब केवल पानी की मदद से भी स्वादिष्ट और हेल्दी सब्जी तैयार की जा सकती है।

कैसे बनाएं बिना तेल की स्वादिष्ट सब्जी

सबसे पहले एक पैन या कड़ाही लें। इसमें आधा चम्मच जीरा डालकर हल्का सूखा भून लें। इसके बाद 3-4 चम्मच पानी डालें और उसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, टमाटर और लहसुन डाल दें। सब्जियों को पकाते समय बीच-बीच में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते रहें ताकि मसाला जले नहीं।

जब मसाला हल्का पक जाए, तब अपनी पसंद की सब्जियां डाल दें। आलू-गोभी, आलू-बैंगन या मिक्स वेज जैसी कोई भी सब्जी इस तरीके से बनाई जा सकती है।

अब सब्जियों में थोड़ा पानी डालकर ढक दें और मीडियम फ्लेम पर पकाएं। जब सब्जियां आधी पक जाएं, तब मसाले तैयार करें। इसके लिए नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और थोड़ा गरम मसाला 2 चम्मच पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें।

इस मसाले के पेस्ट को सब्जी में डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। जरूरत पड़ने पर थोड़ा पानी डालते रहें ताकि सब्जी नीचे से जले नहीं। जब सब्जी अच्छी तरह गल जाए तो गैस बंद कर दें।

अंत में ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें। स्वाद बढ़ाने के लिए चाहें तो आधा चम्मच घी या बटर ऊपर से डाल सकते हैं। खास बात यह है कि इस सब्जी का स्वाद चखकर कोई आसानी से नहीं पहचान पाएगा कि इसे बिना तेल के बनाया गया है।

सेहत के लिए फायदेमंद

विशेषज्ञों के अनुसार कम तेल या बिना तेल वाला भोजन वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है। इससे पाचन बेहतर रहता है और शरीर में अतिरिक्त फैट जमा नहीं होता। यही वजह है कि अब फिटनेस पसंद लोग इस तरह की रेसिपी तेजी से अपना रहे हैं।

अगर आप भी हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं, तो बिना तेल की यह सब्जी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
News
news
मैप्स ऐप चुनना