ब्रेकिंग
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 07-06-2024

NarmapuramNews: आखिर मुक्त हुआ 'मुक्तिधाम'

माखन नगर:  माखननगर जनपद की ग्राम पंचायत समोन में श्मशान की जमीन पर सड़क ठेकेदार ने अवैध तरीके से अपना कब्जा कर गिट्टी का स्टॉक कर रखा है। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद गिट्टी नहीं हटाई जा रही थी। ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी  देनवा पोस्ट को दी फिर मुक्तिधा…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 07-06-2024
शेयर
खबरें पढ़ें

माखन नगर:  माखननगर जनपद की ग्राम पंचायत समोन में श्मशान की जमीन पर सड़क ठेकेदार ने अवैध तरीके से अपना कब्जा कर गिट्टी का स्टॉक कर रखा है। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद गिट्टी नहीं हटाई जा रही थी। ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी  देनवा पोस्ट को दी फिर मुक्तिधाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए  इस खबर को 'मुक्तिधाम' मुक्ति के लिए कर रहा संघर्ष नाम से खबर पोर्टल पर प्रकाशित की थी।

नक्शे देखें

जनपद पंचायत माखन नगर के जनपद सीईओ एस सी अग्रवाल संज्ञान लेते हुए पंचायत को नोटिस जारी किया था। उसके पर पंचायत ने एक्शन लेते हुए सड़क ठेकेदार एस सी जैन को 15 दिनों के अंदर मुक्तिधाम को खाली करने का नोटिस जारी किया। सड़क ठेकेदार द्वारा मुक्तिधाम से गिट्टी का स्टॉक हटाकर मुक्तिधाम को मुक्त कर दिया।

यह खबर शेयर करें
शेयर