ब्रेकिंग
सोमवार, 31 अगस्त 2026
भौगोलिक संदर्भ
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 30-12-2023

Narmadapuram News : बाबई जनपद के नया चूरना में पैसों का हो रहा दुरुपयोग

पुराने पर ही कर दिया नया निर्माण दीपक शर्मा/माखन नगर : सरकारी पैसे का किस तरह दुरुपयोग किया जाता है इसकी बानगी है जनपद की नया चूरना पंचायत में पुराने चबूतरे को तोड़कर मनरेगा से नए चबूतरे का निर्माण। चार वर्ष पहले ही करीब दो लाख रुपये चबूतरा बनाया गया था। अब…

राजनीति

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 30-12-2023
शेयर

पुराने पर ही कर दिया नया निर्माण

दीपक शर्मा/माखन नगर : सरकारी पैसे का किस तरह दुरुपयोग किया जाता है इसकी बानगी है जनपद की नया चूरना पंचायत में पुराने चबूतरे को तोड़कर मनरेगा से नए चबूतरे का निर्माण। चार वर्ष पहले ही करीब दो लाख रुपये चबूतरा बनाया गया था। अब उसी चबूतरे को तोड़कर नया चबूतरा बनाया जा रहा है। हैरानी की बात तो यह कि इस संबंध में जनप्रतिनिधियों से लेकर पदाधिकारी तक को जानकारी है, लेकिन सभी मौन हैं।

चार साल पहले बना चबूतरा

नया चूरना पंचायत के चूरना ग्राम में चार साल पहले सांसद निधि से एक चबूतरे का निर्माण कार्य कराया गया। एक सप्ताह पहले इस चबूतरे को सरपंच की मिलीभगत से आनन- फानन में तोड़ दिया गया और नए चबूतरे का निर्माण किया जा रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक निधि की करीब एक लाख 14 हजार की राशी से चबूतरे का निर्माण कराया जाएगा।

देनवापोस्ट को सहायक यंत्री हरिकिशन नायक ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। पुराने चबूतरे के ऊपर नवीन चबूतरा बनाया जा रहा है। जांच कर कार्यवाही करेंगे।

यह खबर शेयर करें
शेयर