Narmadapuram News : वोटिंग में उत्साह दिखाया तो दलों के लिए संकटमोचक बन सकती है। महिलाऐं !
नर्मदापुरम / दीपकशर्मा : लाडली बहना योजना में पंजीयन के लिए जिस तरह माहिलाओं में उत्साह देखा गया ,वही उत्साह अब उन्हें चुनाव में वोटिंग के दौरान भी दिखाना होगा। उदाहरण के लिए 2018 में सोहागपुर विधानसभा में 82.65 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। जिसमें 83.60 प्रतिशत पुर…

नर्मदापुरम / दीपकशर्मा : लाडली बहना योजना में पंजीयन के लिए जिस तरह माहिलाओं में उत्साह देखा गया ,वही उत्साह अब उन्हें चुनाव में वोटिंग के दौरान भी दिखाना होगा। उदाहरण के लिए 2018 में सोहागपुर विधानसभा में 82.65 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। जिसमें 83.60 प्रतिशत पुरूषों के मुकाबले 80.06 प्रतिशत महिलाओं ने ही अपने मत का प्रयोग किया था। हालांकि उस वक्त पुरूषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या कम थी। इसबार भी स्थिति वही है। लेकिन यदि महिलाओं ने तनिक भी सक्रियता दिखाई तो वे दलों के लिए किसी संकटमोचक से कम साबित नही होगी।
नर्मदापुरम जिले की चारों सीट की बात करें तों पिछले चुनाव के मुकाबले महिला वोटर की संख्या में 10 फीसदी का इजाफा हुआ है। 2018 में जहां महिला वोटरों की संख्या 4 लाख 5 हजार 197 थी, वही यह 2023 में बढ़कर 4 लाख 53 हजार 379 हो गई। ऐसे में जीत हार की चाबी इन्ही के हाथों में हैं।जिले में कुल 9 लाख 40 हजार 37 मतदात है। इसमें से 4 लाख 86 हजार 658 पुरूष एवं 4 लाख 53 हजार 379 महिला मतदाता हैं। इसमें हम बात करे कि पुरूषों के मुकाबले महिला वोटर 3.55 फीसदी ही कम हैं।
विधानसभा वार महिला वोटर
सोहागपुर
2018 में 102914
2023 में 115346
पिपरिया
2018 में 97661
2023 में 111393
होंशंगाबाद
2018 में 98821
2023 में 108803
सिवनीमालवा
2018 में 105799
2023 में 117837