ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 18-08-2023

Narmadapuram News : देनिक वेतन भोगी आउटसोर्स कर्मचारीयों का विभिन्न मांगो को लेकर प्रदेश में होगा जंगी प्रर्दशन

प्रदेश के शासकीय विभागों एवं निगम मंडलों मे कार्यरत दैनिक वेतन भोगी आउटसोर्स एमपीकान नेट लिंक कर्मचारी का विभिन्न मांगो को लेकर विशाल प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन 20 अगस्त 23 को अंबेडकर मैदान होगा। सेमी गवर्नमेंट एम्पलाइज फेडरेशन एमी के प्रदेश अध्यक्ष अनिज बाज…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
भौगोलिक संदर्भ
समाचार डेस्क · 18-08-2023
शेयर

प्रदेश के शासकीय विभागों एवं निगम मंडलों मे कार्यरत दैनिक वेतन भोगी आउटसोर्स एमपीकान नेट लिंक कर्मचारी का विभिन्न मांगो को लेकर विशाल प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन 20 अगस्त 23 को अंबेडकर मैदान होगा। सेमी गवर्नमेंट एम्पलाइज फेडरेशन एमी के प्रदेश अध्यक्ष अनिज बाजपेई एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी वर्मा द्वारा अपनी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मध्यप्रदेश के विभिन्न शासकीय अर्धशासकीय एवं सहकारी विभागों विभिन्न निगम मंडलो में कार्यरत लाखों दैनिक वेतन भोगी श्रमिक कर्मचारीयों एवं आउटसोर्स कर्मचारियों की विभिन्न मांगो को लेकर जंगी प्रर्दशन किया जा रहा है।

समाचार

उक्त धरना प्रर्दशन में सम्मिलित होने हेतु संपूर्ण मध्यप्रदेश के समस्त जिलों व तहसीलोंं में कार्यरत कर्मचारियों से धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होने का आग्रह किया गया है। इसमें कई वर्षो से शासकीय और विभिन्न निगम मंडलो तथा सहकारी विभागोे में सेवारत कर्मचारियों की ज्वलंत मांगो के संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश शासन को उक्त धरना एवं ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराऐगें।

कर्मचारियों की मांगो का मूल उद्देश्य है विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को मध्यप्रदेश शासन की सेवा में नियमित एवं स्थाई कर्मी घोषित करवाना एवं प्रदेश से आउटसोर्स को समाप्त करवाना। वही जिन निगम मंडलों एवं शासकीय विभागों के छठे वेतनमान का लाभ नही मिल रहा है। उन्हे उक्त वेतनमान का लाभ दिलवाना। जिन

शासकीय विभागों पद रिक्त नही है। उन विभागों में दैनिक वेतन भोगी एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को मप्र शासन के स्थाई कर्मचारियों के समान समस्त सुविधाओं का लाभ दिलवाना।

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

कर्मचारियों को शासन के समान मकान भाड़ा यात्रा भत्ता चिकित्सा भात्रा अवकास सुविधा आकस्मिक अवकाश मातृत्व अवकाश सुविधा सेवा में रहते हुए आकस्मिक दुर्घटना होने पर परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता दिलाना आदि मांगो को लेकर प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन कर्मचारी करने जा रहे है।

यह खबर शेयर करें
शेयर