ब्रेकिंग
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 16-11-2023

Narmadapuram News :कलेक्टर एसपी ने किया रात्रि भ्रमण, माखननगर के क्रिटिकल और वलनरेबल मतदान केंद्र पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

माखन नगर/दीपक शर्मा: आगामी विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत 17 नवंबर को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और स्वतंत्र रूप से मतदान प्रक्रिया संपन्न करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह निरंतर निर्वाचन क्षेत्र का भ्रमण कर र…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 16-11-2023
शेयर
खबरें पढ़ें

माखन नगर/दीपक शर्मा: आगामी विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत 17 नवंबर को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और स्वतंत्र रूप से मतदान प्रक्रिया संपन्न करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह निरंतर निर्वाचन क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। बुधवार को कलेक्टर एवं एसपी ने माखननगर क्षेत्र का रात्रि भ्रमण किया। उन्होंने माखननगर के क्रिटिकल और वलनरेबल मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने क्रिटिकल एवं अन्य निर्धारित मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सुचारू रूप से वेब कास्टिंग किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम गुजरवाडा,मानागांव, महेंद्रवाडी इत्यादि मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। साइलेंस पीरियड का गंभीरता से पालन करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान तहसीलदार माखननगर सुनील गढ़वाल ,जनपद सीईओ संदीप डावर,थाना प्रभारी माखननगर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

यह खबर शेयर करें
शेयर