ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 27-10-2023

Narmadapuram News : <em>कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण</em>

आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में दिए निर्देश नर्मदापुरम कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने आज अधिकारियों के साथ मतगणना केंद्र संभागीय आईटीआई नर्मदापुरम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र पर निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसा…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 27-10-2023
शेयर

आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में दिए निर्देश

नर्मदापुरम कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने आज अधिकारियों के साथ मतगणना केंद्र संभागीय आईटीआई नर्मदापुरम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र पर निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विधानसभाओं के मतदान दलों की बैठक के लिए बेहतर काउंटर व्यवस्था बनाई जाए। निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सामग्री जमा कराई जाए। उन्होंने स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ एसएस रावत , अपर कलेक्टर देवेंद्र कुमार सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडे, नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर पंकज दुबे, निर्वाचन सुपरवाइजर कैलाश दुबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

नए स्थान तलाशें

यह खबर शेयर करें
शेयर