ब्रेकिंग
सोमवार, 31 अगस्त 2026
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 03-08-2023

Narmadapuram : एनआरएलएम के कार्यक्रम मे जनपद अध्यक्ष को बुलाना भूले, प्रभारी ने कहा सूचना दी ,अध्यक्ष को जानकारी नही

Makhannagar : माखननगर के जनपद सभाग्रह में दोपहर बुधवार को 12 बजे से जनपद स्तरीय महिला स्व-सहायता समूहों का प्रशिक्षण सह सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें जनपद की स्व-सहायता समूहों की करीब 550 महिलाएं बुलाया गया। साथ ही क्षैत्र के सभी जनप्रतिनिधियों को भी ए…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 03-08-2023
शेयर

Makhannagar : माखननगर के जनपद सभाग्रह में दोपहर बुधवार को 12 बजे से जनपद स्तरीय महिला स्व-सहायता समूहों का प्रशिक्षण सह सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें जनपद की स्व-सहायता समूहों की करीब 550 महिलाएं बुलाया गया। साथ ही क्षैत्र के सभी जनप्रतिनिधियों को भी एनआरएलएम द्वारा कार्यक्रम की सूचना दी गई। वही जनपद के अधीनस्थ कार्य करने वाली संस्था जनपद अध्यक्ष को कार्यक्रम में बुलाना ही भूल गई।

महिला स्व-सहायता समूह का सम्मेलन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम विधायक विजयपाल सिंह एवं क्षैत्र के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति मे संपन्न हुआ। जिसमे कुछ महिला समूह को 6-6 लाख रु के स्वकृति पत्र भी वितरण किये गये। लेकिन उस दौरान भी कार्यक्रम प्रभारी को जनपद अध्यक्ष की याद नही आई। जब एनआरएलएम व्लाक संमव्यक बंसती गढ़वाल से देनवापोस्ट ने बात की तो उनका कहना था कि सोमवार को मौखिक रूप से जनपद अध्यक्ष को कार्यक्रम मे आने की सूचना दे दी गई थी। वह कार्यक्रम में क्यो नही उपस्थित इसकी जानकारी हमे नही है। वही जब जनपद अध्यक्ष श्रीमति सावित्री परनामें से जानकारी ली तो उनका कहना है एनआरएलएम ने कार्यक्रम की हमें कोई जानकारी नही दी।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
राज्य और स्थानीय प्रशासन
दक्षिण-एशियाई और प्रवासी
भौगोलिक संदर्भ