ब्रेकिंग
बुधवार, 2 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 56 मिनट पहले

Narmadapuram News: त्यौहार और स्नान पर्वों पर प्रशासन अलर्ट, कानून व्यवस्था के लिए कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी

र्मदापुरम में सितंबर 2026 के प्रमुख त्योहारों और स्नान पर्वों को देखते हुए कानून-व्यवस्था के लिए कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

गोविंद यादव
गोविंद यादव
Reporter · 56 मिनट पहले
शेयर
Narmadapuram News: त्यौहार और स्नान पर्वों पर प्रशासन अलर्ट, कानून व्यवस्था के लिए कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी

नर्मदापुरम। सितंबर 2026 में आने वाले प्रमुख त्यौहारों और स्नान पर्वों को देखते हुए नर्मदापुरम जिला प्रशासन ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजेश कुमार शुक्ला ने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की है।

नए स्थान तलाशें

प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार सितंबर माह में जन्माष्टमी, पर्युषण/दशलक्षण पर्व, पोला-पिठोरा, श्राद्ध अमावस्या, हरितालिका तीज, गणेश चतुर्थी, डोल ग्यारस, गणेश विसर्जन, अनंत चतुर्दशी और पूर्णिमा सहित कई प्रमुख धार्मिक आयोजन होंगे। इन अवसरों पर घाटों और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।

इन पर्वों पर रहेगी प्रशासन की विशेष निगरानी

जिले में 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 8 सितंबर से पर्युषण/दशलक्षण पर्व, 10 सितंबर को पोला-पिठोरा एवं स्नान-दान श्राद्ध अमावस्या, 14 सितंबर को हरितालिका तीज व्रत, श्रीगणेश चतुर्थी एवं गणेश स्थापना होगी।

इसके बाद 22 सितंबर को डोल ग्यारस, 25 सितंबर को गणेश विसर्जन एवं अनंत चतुर्दशी, 26 सितंबर को स्नान-दान व्रत पूर्णिमा और 27 सितंबर से पितृ तर्पण प्रारंभ होगा।

इन आयोजनों के दौरान घाटों, मंदिरों और अन्य प्रमुख स्थलों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने अधिकारियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं।

छह अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

जारी आदेश के तहत अलग-अलग अनुविभागों के अनुविभागीय दंडाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है।

इनमें आकिप खान (आईएएस), अनुविभागीय दंडाधिकारी पिपरिया, नीलेश शर्मा, अनुविभागीय दंडाधिकारी इटारसी, विजय राय, अनुविभागीय दंडाधिकारी सिवनी मालवा, देवेंद्र प्रताप सिंह, अनुविभागीय दंडाधिकारी नर्मदापुरम, नितिन कुमार टाले, सिटी मजिस्ट्रेट नर्मदापुरम तथा डॉ. बबीता राठौर, अनुविभागीय दंडाधिकारी सोहागपुर शामिल हैं।

घाटों और धार्मिक स्थलों पर रहेगी नजर

प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले घाटों और धार्मिक स्थलों पर आवश्यकतानुसार कार्यपालिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं।

प्रभारी अधिकारी अपने क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखेंगे और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

प्रशासन का उद्देश्य त्यौहारों और स्नान पर्वों के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित माहौल उपलब्ध कराना है। साथ ही भीड़ वाले क्षेत्रों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभागीय अधिकारियों के बीच समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर