ब्रेकिंग
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 27-10-2023

Narmadapuram crime : तेज रफ्तार कार ने दो जगह किया एक्सीडेंट एक की मौत, तीन घायल

माखननगर / दीपकशर्मा : माखननगर आंचलखेड़ा रोड से एक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। शाम करीब 7 बजे सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई जिसमें एक मौत होई एवं तीन लोग घायल हुए है। यह कार सबसे पहले अनियंत्रित होकर सुर्दशन पेट्रोल पंप मोटर साईकिल से टक…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 27-10-2023
शेयर

माखननगर / दीपकशर्मा : माखननगर आंचलखेड़ा रोड से एक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। शाम करीब 7 बजे सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई जिसमें एक मौत होई एवं तीन लोग घायल हुए है। यह कार सबसे पहले अनियंत्रित होकर सुर्दशन पेट्रोल पंप मोटर साईकिल से टकराई जिसमें एक 14 वर्षीय बालिका निकिता यादव निवासी पवारखेड़ा खुर्द की मौत हो गई एवं चंपा बाई यादव पति गयाप्रसाद यादव उम्र 35 वर्ष घायल हो गई जिसे नर्मदापुरम रिफर किया। वही पंप से तीन किमी आगे जाकर दूसरी मोटर साईकिल से टकरा गई।जिसमें ढूढाखापा निवासी सीताराम रघुवंशी उम्र 50 साल एवं चंद्रमोहन उम्र 37 साल धायल हो गए। जिनका इलाज सामदायिक स्वास्थ्य केंद्र माखननगर में चल रहा है।वही कार चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया । कार भोपाल की बताई जा रही है कार का नंबर MP 04 CV 0719 है।

नक्शे देखें

यह खबर शेयर करें
शेयर