ब्रेकिंग
शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
खगोल शास्त्र
Denva Post
सभी खबरें
इंदौर · 22 दिन पहले

MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025: तीसरे चरण के आवेदन 15 अगस्त तक फिर खुले, 674 पदों पर कम आवेदन से बढ़े चयन के अवसर

MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर  भर्ती 2025 के तीसरे चरण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त तक बढ़ी। 674 पदों पर कम आवेदन, 4 अक्टूबर को परीक्षा और चयन की बढ़ी संभावना।

भौगोलिक संदर्भ

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 22 दिन पहले
शेयर
MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025: तीसरे चरण के आवेदन 15 अगस्त तक फिर खुले, 674 पदों पर कम आवेदन से बढ़े चयन के अवसर

इंदौर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2025 के तीसरे और अंतिम चरण के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। आयोग ने उम्मीदवारों की मांग को देखते हुए आवेदन पोर्टल को 15 अगस्त 2026 तक दोबारा खोलने का फैसला किया है। इस चरण में 674 पदों के लिए अब तक केवल 14,000 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिससे इस बार प्रतियोगिता अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना जताई जा रही है।

मानकीकृत और प्रवेश परीक्षाएं

भर्ती अभियान के तहत कुल 19 विषयों में 1,239 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। तीसरे चरण की परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को दो सत्रों में आयोजित होगी। पहला सत्र सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक सामान्य अध्ययन का होगा, जबकि दूसरा सत्र दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक संबंधित विषय का रहेगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से 90 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य होगा।

पहले चरणों की तुलना में कम आवेदन

आंकड़ों के अनुसार पहले चरण में 148 पदों के लिए करीब 5,500 आवेदन प्राप्त हुए थे, जबकि दूसरे चरण में 417 पदों के लिए 21,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसके मुकाबले तीसरे चरण में आवेदन संख्या कम रहने से योग्य उम्मीदवारों के चयन की संभावना बढ़ती नजर आ रही है। आयोग का अनुमान है कि आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने के बाद लगभग 1,000 अतिरिक्त आवेदन और प्राप्त हो सकते हैं।

शिक्षा संबंधी नौकरियां

प्रतियोगिता रह सकती है कम

पिछले चरणों में भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन तो किया, लेकिन परीक्षा में उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही। पहले चरण में लगभग 60 प्रतिशत और दूसरे चरण में 64 प्रतिशत अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे थे। यदि यही स्थिति तीसरे चरण में भी बनी रहती है तो लगभग 8,000 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिससे प्रतियोगिता पहले की तुलना में कम हो सकती है।

इन विषयों में सबसे अधिक रिक्तियां

तीसरे चरण में विभिन्न विषयों के लिए रिक्त पद इस प्रकार हैं—

बॉटनी – 125 पद

कॉलेज और विश्वविद्यालय

फिजिक्स – 120 पद

जूलॉजी – 119 पद

केमेस्ट्री – 116 पद

गणित – 107 पद

हिस्ट्री – 58 पद

कम्प्यूटर साइंस – 29 पद

परीक्षा के बाद जल्द आएगी आंसर-की

भर्ती और नियुक्ति

आयोग ने बताया कि परीक्षा समाप्त होने के सात दिनों के भीतर प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी जाएगी। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी।

जनवरी से शुरू हो सकते हैं इंटरव्यू

आयोग का पूरा फोकस फिलहाल वर्ष 2024 की लंबित भर्ती परीक्षाओं के साक्षात्कार पूरे कराने पर है। संभावना है कि असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के पहले चरण के इंटरव्यू जनवरी 2027 से शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा राज्य सेवा एवं वन सेवा भर्ती परीक्षाओं के साक्षात्कार भी वर्ष के अंत तक पूरे करने की योजना है।

विशेषज्ञों की राय

शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि वर्ष 2018 के बाद लगातार असिस्टेंट प्रोफेसर की  भर्तियां निकलने से योग्य उम्मीदवारों को नियमित अवसर मिल रहे हैं। वहीं, कई नेट और पीएचडी योग्य अभ्यर्थी प्रतिस्पर्धा, निजी नौकरी या अन्य कारणों से आवेदन नहीं कर रहे हैं, जिसका सीधा असर आवेदन संख्या पर दिखाई दे रहा है।

परिचय-वृत्त और पोर्टफ़ोलियो

योग्य अभ्यर्थियों के लिए यह अंतिम अवसर माना जा रहा है। आवेदन तिथि बढ़ने से वे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकेंगे जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाए थे। प्रतियोगिता कम रहने की संभावना के कारण इस बार चयन के अवसर भी अपेक्षाकृत बेहतर माने जा रहे हैं।

यह खबर शेयर करें
शेयर