ब्रेकिंग
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 24-10-2023

Mp News : ट्रेन में डकैती की योजना बनाते पांच गिरफ्तार, चाकू, कट्टा-कारतूस, मिर्च पाउडर सहित अन्य औजार बरामद

सांकेतिक तस्वीर कटनी जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है, जिनके कब्जे से खतरनाक हथियार सहित डकैती में उपयोग होने वाले औजार मिले हैं। ये लोग ट्रेन में डकैती की योजना बना रहे थे। टीम ने सभी आरोपियों को घेराबंदी करते हुए कटनी स्टेशन आउट…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 24-10-2023
शेयर
Mp News : ट्रेन में डकैती की योजना बनाते पांच गिरफ्तार, चाकू, कट्टा-कारतूस, मिर्च पाउडर सहित अन्य औजार बरामद

सांकेतिक तस्वीर

कटनी जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है, जिनके कब्जे से खतरनाक हथियार सहित डकैती में उपयोग होने वाले औजार मिले हैं। ये लोग ट्रेन में डकैती की योजना बना रहे थे। टीम ने सभी आरोपियों को घेराबंदी करते हुए कटनी स्टेशन आउटर के पास से पकड़ा है।

जानकारी के मुताबिक आरपीएफ और जीआरपी की टीम नाइट गश्त पर थी, उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि खिरहनी फाटक के पिलर नंबर 1082/1 के पास कुछ लोग ट्रेन में डकैती की योजना बना रहे हैं। जानकारी मिलते हुए जीआरपी थाना प्रभारी अपने पुलिस बल और आरपीएफ की जवानों ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जीआरपी प्रभारी अरुणा वाहने ने बताया कि ट्रेन में डकैती की योजना बनाते पांच लोगों को पकड़ा है। जिनमें अमन द्विवेदी, तुषार चौधरी, अतुल निषाद, सुमित निषाद सहित रोहित निषाद शामिल है। आरोपियों के पास देशी कट्टा-कारतूस, चाकू, लाल मिर्च, टॉर्च, लोहा काटने वाला कटर, आरी सहित प्लास जब्त किया गया है। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड मिला है, जिन्हें आज न्यायालय में पेश किया गया है।

यह खबर शेयर करें
शेयर