ब्रेकिंग
सोमवार, 31 अगस्त 2026
भौगोलिक नक्शा खोजना
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 08-07-2024

Mp News: मुझको यारों माफ़ करना मैं नशे में हूँ..

मध्यप्रदेश मुझको यारों माफ करना मैं नशे में हूं.... छतरपुर में खाकी वर्दी पहने नगर सेना के जवान हुकुम सिंह ने शराब के नशे में धुत होकर छतरपुर जिला मुख्यालय के छतरपुर-झांसी नेशनल हाइवे पर करीब 2 घंटे तक खूब हंगामा किया। नगर सेना का यह जवान छतरपुर शहर के नौगा…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 08-07-2024
शेयर
ई-समाचार पत्र पढ़ना
Mp News: मुझको यारों माफ़ करना मैं नशे में हूँ..

मध्यप्रदेश

मुझको यारों माफ करना मैं नशे में हूं.... छतरपुर में खाकी वर्दी पहने नगर सेना के जवान हुकुम सिंह ने शराब के नशे में धुत होकर छतरपुर जिला मुख्यालय के छतरपुर-झांसी नेशनल हाइवे पर करीब 2 घंटे तक खूब हंगामा किया।

नगर सेना का यह जवान छतरपुर शहर के नौगांव रोड पर डंडा ठोंककर गाड़ियों को रोककर ड्रामा करता रहा और लोगों को परेशान करता रहा। यहां खुले नए शराब ठेके के सामने नगर सैनिक हुकुम सिंह कभी गाड़ियों को रोकते तो कभी गाड़ियों पर बैठने की कोशिश में गिरते-संभलते और पब्लिक की नजर में वर्दी की साख को गिराते नजर आया।

मीडिया कर्मियों ने जब इसका वीडियो कैमरे में कैद किया तो यह और कहने लगा कि बनाओ-वीडियो बनाओ, इतने सब के बाद भी ऐसे ही नाटक जारी रखा और आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों की मानें तो स्थानीय लोगों ने इस हंगामे को देखकर 100 नंबर पर पुलिस को सूचना भी दी लेकिन इसी बीच वह बस रोककर उसमें बैठकर निकल गया।

यह खबर शेयर करें
शेयर