ब्रेकिंग
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 25-04-2025

Mp News :आतंकी हमले के विरोध में Bjp का भोपाल में मशाल जुलूस, वीडी शर्मा बोले

भारतीय जनता पार्टी द्वारा भोपाल जिला संगठन के नेतृत्व में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में निकाले गए मशाल जुलूस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यह जुलूस न्य…

समाचार पढ़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 25-04-2025
शेयर
Mp News :आतंकी हमले के विरोध में Bjp का भोपाल में मशाल जुलूस, वीडी शर्मा बोले

भारतीय जनता पार्टी द्वारा भोपाल जिला संगठन के नेतृत्व में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में निकाले गए मशाल जुलूस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यह जुलूस न्यू मार्केट स्थित नानके पेट्रोल पंप से शुरू होकर रोशनपुरा चौराहे तक पैदल मार्च के रूप में निकला। चौराहे पर दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई।

नक्शे देखें

इस दौरान शर्मा ने कहा कि पहलगाम में निर्दोष हिंदू पर्यटकों पर हुआ हमला केवल एक घटना नहीं, यह भारत की आत्मा पर सीधा हमला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब आतंकवाद के सफाए का समय आ गया है। देश एकजुट होकर इस लड़ाई को निर्णायक अंजाम देगा। उन्होंने कहा कि देश में आतंकवाद के समर्थकों की पहचान कर उन्हें कठोर सजा दी जाएगी। गृह मंत्री अमित शाह का कश्मीर दौरा इस बात का संकेत है कि सरकार आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस नीति के साथ खड़ी है। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता आतंकवाद के खिलाफ इस निर्णायक लड़ाई में प्रधानमंत्री के साथ है। उन्होंने कहा कि कश्मीर स्वर्ग है और उस पर हमला पूरे देश की अखंडता पर हमला है।

मशाल जुलूस में मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय,भगवानदास सबनानी, सीमा सिंह,राहुल कोठारी, रविन्द्र यति सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जुलूस में शामिल जनता ने भी इस कायराना हमले के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए आतंकियों को कड़ा संदेश दिया।

यह खबर शेयर करें
खबरें पढ़ें
शेयर