ब्रेकिंग
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 08-11-2023

Mp Election 2023 : चुनाव से पहले शराब कारोबारी सोम डिस्टिलरीज ग्रुप के छह राज्यों में कई ठिकानों पर It की रेड

आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई - फोटो : सोशल मीडिया मध्य प्रदेश समेत शराब कारोबारी सोम डिस्टिलरीज के छह राज्यों में 50 से ज्यादा ठिकानों पर इनकम टैक्स (आईटी) विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। भोपाल के शाहपुरा, त्रिलंगा, एमपी नगर स्थित कार्यालय और घर पर एक साथ रेड…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 08-11-2023
शेयर
खबरें पढ़ें
Mp Election 2023 : चुनाव से पहले शराब कारोबारी सोम डिस्टिलरीज ग्रुप के छह राज्यों में कई ठिकानों पर It की रेड

आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई

- फोटो : सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश समेत शराब कारोबारी सोम डिस्टिलरीज के छह राज्यों में 50 से ज्यादा ठिकानों पर इनकम टैक्स (आईटी) विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। भोपाल के शाहपुरा, त्रिलंगा, एमपी नगर स्थित कार्यालय और घर पर एक साथ रेड कर टैक्स चोरी के मामले में कार्रवाई की जा रही है।

नक्शे देखें

यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

सोम डिस्टिलरीज ग्रुप के मालिक जगदीश अरोड़ा के ठिकानों पर आईटी टीम ने मंगलवार सुबह छापेमारी की। आईटी की टीम ने मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़, दिल्ली, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, मुंबई और कर्नाटक में सोम के ठिकानों पर कार्रवाई की है। इसमें सोम ग्रुप के मालिक के अलावा उससे जुड़े अधिकारियों के यहां पर भी कार्रवाई की जा रही है। शराब कारोबार में सोम ग्रुप सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी कंपनी है। सोम ग्रुप के प्रोड्क्ट 25 से ज्यादा देशों में भी एक्सपोर्ट होते हैं।

भोपाल में आईटी की टीम ने ग्रुप के शाहपुरा,त्रिलंगा और एमपी नगर स्थित ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की है। इन ठिकानों पर आईटी की सर्चिंग जारी है। सुरक्षा की दृष्टि से सभी सीआरपीएफ के जवान तैनात है। प्रदेश में भोपाल के अलावा जबलपुर, इंदौर और रायसेन में रेड की गई है। आईटी की टीम में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, रायपुर के अधिकारी शामिल है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सिरगिट्टी सोम ग्रुप के बाटलिंग प्लांट पर भी टीम ने कार्रवाइ्र की है।

बता दें इससे पहले आईटी की टीम कुछ दिन पहले बुदनी में ट्राइडेंट कंपनी के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की थी। आईटी ने कंपनी के कई दस्तावेज जब्त किए थे। आईटी ने वित्तीय गड़बड़ी करने को लेकर ट्राइडेंट कंपनी के देश भर में ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की थी।

यह खबर शेयर करें
शेयर