ब्रेकिंग
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 10-01-2025

MP गजब है! हेलमेट नहीं पहनने पर पैदल चल रहे शख्स का कटा  चालान

मध्य प्रदेश के पन्ना में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक पैदल जा रहे शख्स का हेलमेट नहीं पहनने के आरोप में 300 रुपये का चालान काट दिया। पीड़ित ने इससे परेशान होकर पन्ना के एसपी से मुलाकात की और न्याय की गुहार लगाई।शख्स ने बताया कि व…

नक्शे देखें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 10-01-2025
शेयर

मध्य प्रदेश के पन्ना में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक पैदल जा रहे शख्स का हेलमेट नहीं पहनने के आरोप में 300 रुपये का चालान काट दिया। पीड़ित ने इससे परेशान होकर पन्ना के एसपी से मुलाकात की और न्याय की गुहार लगाई।शख्स ने बताया कि वो अपनी बेटी के जन्मदिन का निमंत्रण देने गए थे।

नक्शे देखें

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक अजब-गजब मामला सामने आया है। दरअसल पुलिस ने एक पैदल चल रहे शख्स का हेलमेट न पहनने के आरोप में 300 रुपये का चालान काट दिया। इस घटना के बाद पीड़ित युवक ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

पैदल चलने वाले शख्स का काट दिया चालान

दरअसल पन्ना जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर अजयगढ़ में पीड़ित शख्स सुशील कुमार शुक्ला अपनी बेटी के जन्मदिन का निमंत्रण देने बहादुरगंज गये थे। लौटते समय, पुलिस ने उन्हें पीछे से रोक लिया और जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया।

रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद, पुलिसकर्मियों ने उसे धमकी दी और अजयगढ़ थाने लेकर चले गए जहां उसे काफी देर तक बैठाए रखा। जब सुशील ने पुलिस से अपनी बेटी के जन्मदिन पर केक कटवाने की जल्दबाजी का जिक्र किया, तो पुलिस ने वहां खड़ी एक अज्ञात मोटरसाइकिल का नंबर लिखकर उसके नाम पर हेलमेट न पहनने का चालान काट दिया।

इस घटना से परेशान होकर सुशील कुमार ने पन्ना पहुंचकर एसपी से मुलाकात की और अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने इस मामले की जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

वहीं इसको लेकर पन्ना के एसपी ने कहा कि मामला आधा-अधूरा लग रहा है। अजयगढ़ से एक युवक ने शिकायत की है कि पैदल चलते समय चालान काटा गया। इस मामले की जांच अजयगढ़ एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया को सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पीड़ित युवक सुशील कुमार पुलिस की जांच पूरी होने का इंतजार कर रहा है। यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह खबर शेयर करें
शेयर