ब्रेकिंग
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
Maps
Denva Post
सभी खबरें
माखन नगर · 22-08-2026

मोहासा औद्योगिक क्षेत्र से स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार: विधायक विजयपाल सिंह

मोहासा औद्योगिक क्षेत्र से नर्मदापुरम के स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। विधायक विजयपाल सिंह ने माखन नगर जन विश्वास शिविर में यह बात कही।

गोविंद यादव
गोविंद यादव
Reporter · 22-08-2026
शेयर
मोहासा औद्योगिक क्षेत्र से स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार: विधायक विजयपाल सिंह

माखन नगर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत माखन नगर में आयोजित जनसंवाद शिविर में विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि मोहासा औद्योगिक क्षेत्र नर्मदापुरम जिले के विकास को नई दिशा देने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आएगा।

Maps

विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में नर्मदापुरम जिले में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। जिले को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से मोहासा औद्योगिक क्षेत्र की सौगात दी गई है। औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शुक्रवार को प्रशासन जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहा है और नागरिकों से सीधा संवाद किया जा रहा है। जन विश्वास शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा काउंटर लगाए गए हैं, जहां नागरिक अपनी विभागीय समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखकर उनके निराकरण की प्रक्रिया शुरू करा सकते हैं।

हितग्राहियों को वितरित किया गया योजनाओं का लाभ

जनसंवाद शिविर के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए। पीएमएफएमई योजना के एक हितग्राही, भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के एक हितग्राही और सखी स्वावलंबन योजना के छह हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया।

इसी तरह सीसीएल ऋण के चार, लाड़ली लक्ष्मी योजना के चार और पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 12 हितग्राहियों को लाभ मिला। नामांतरण के पांच, वृद्धावस्था पेंशन के पांच और साइकिल वितरण योजना के पांच हितग्राही भी लाभान्वित हुए।

इसके अलावा आयुष्मान योजना के 10 तथा कस्टम हायरिंग एवं ई-कृषि अनुदान योजना के दो हितग्राहियों को भी हितलाभ वितरित किया गया। शिविर के दौरान सांसदों एवं विधायक द्वारा टीबी मरीज को फूड बास्केट भी वितरित किए गए।

बड़ी संख्या में नागरिक रहे मौजूद

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर में नगर परिषद माखन नगर की अध्यक्ष रीना तिवारी, जनपद पंचायत माखन नगर की अध्यक्ष सावित्रीबाई परनामे, उपाध्यक्ष लालचंद यादव, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन, डीएफओ गौरव शर्मा, एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

शिविर के माध्यम से नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी विभागीय समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से सीधे संवाद का अवसर भी मिला।

यह खबर शेयर करें
शेयर