ब्रेकिंग
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 13-03-2024

अंडे में मिला लें ये 2 चीजें और बालों पर लगा लें, डैमेज और रूखे बालों से मिलेगा छुटकारा

Image Source : FREEPIK बालों के लिए अंडा तेज धूप बालों को डैमेज कर सकती है। हमारे बाल भी त्वचा की तरह ही होते हैं इनकी सही देखभाल करने से बाल लंबे समय तक घने और काले बने रहते हैं। हालांकि आजकल तरह-तरह के कैमिकल युक्त प्रोडक्ट और हेयर ट्रीटमेंट करवाने की वजह…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 13-03-2024
शेयर
खबरें पढ़ें
अंडे में मिला लें ये 2 चीजें और बालों पर लगा लें, डैमेज और रूखे बालों से मिलेगा छुटकारा

Image Source : FREEPIK

बालों के लिए अंडा

तेज धूप बालों को डैमेज कर सकती है। हमारे बाल भी त्वचा की तरह ही होते हैं इनकी सही देखभाल करने से बाल लंबे समय तक घने और काले बने रहते हैं। हालांकि आजकल तरह-तरह के कैमिकल युक्त प्रोडक्ट और हेयर ट्रीटमेंट करवाने की वजह से भी बाल तेजी से सफेद होने लगे हैं। लंबे समय तक कैमिकल वाली चीजों का इस्तेमाल करने से बाल रुखे और बेजान भी होने लगते हैं। ऐसे में बालों की सही देखभाल करना जरूरी है। आप बालों पर अंडे से बना हेयर मास्क इस्तेमाल करें। इससे रूखे बालों की समस्या कम हो जाएगी और बालों को सही पोषण मिलेगा।

अंडा से कैसे बनाएं हेयरमास्क

ड्राई और रूखे बालों से परेशान लोगों को अंडे से बना हेयरमास्क लगाना चाहिए। इसके लिए आपको 1 अंडा लेना है और उसमें करीब 5 चम्मच बादाम मिल्क मिला लें। इसमें 2 चम्मच नारियल का तेल मिक्स कर लें और सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। इस पैक को पूरे बालों पर अच्छी तरह से लगा लें और देखिए इस मैजिकल हेयर मास्क का असर। इस हेयर मास्क को 20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर नॉर्मल पानी से बालों को धो लें। आप चाहें तो किसी माइल्ड शैंपू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मुलायम बाल पाने के लिए आप हफ्ते में कम से कम 2 बार इस हेयर मास्क का उपयोग जरूर करें।

कितना फायदेमंद है अंडे से बना हेयरमास्क?

अंडा प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर है। बालों में अंडा लगाने से भरपूर पोषण मिलता है। अंडे की जर्दी बालों पर लगाने से बालों का रूखापन दूर होता है और चमक आती है। इससे बालों का झड़ना भी कम हो जाता है।

इस हेयरमास्क में इस्तेमाल होने वाला बादाम का दूध भी बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बादाम में विटामिन ई,ए, जिंक और पोटेशियम पाया जाता है। जिससे बालों की मरम्मत होती है और पोषण मिलता है।

वहीं नारियल का तेल बालों के लिए बेहद खास माना जाता है। इससे डैमेज बालों को रिपेयर करने में मदद मिलती है। नारियल का तेल बालों को मुलायम और डैंड्रफ की समस्या को दूर करता है।

यह खबर शेयर करें
शेयर