ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
शिक्षा-रोजगार · 14-06-2024

Makhannagar News: बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान पर कार्यशाला का आयोजन

माखन नगर: साक्षरता एवं संख्या ज्ञान पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला "नीव" का आयोजन शासकीय कन्या उत्कृष्ट विद्यालय माखन नगर में किया गया । इसमें विकासखंड के समस्त प्राथमिक शिक्षक शामिल हुए। प्रशिक्षण में जिला शिक्षा केंद्र से एपीसी  डॉक्टर विनीत साहू जी द्वारा ए…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 14-06-2024
शेयर

माखन नगर: साक्षरता एवं संख्या ज्ञान पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला "नीव" का आयोजन शासकीय कन्या उत्कृष्ट विद्यालय माखन नगर में किया गया । इसमें विकासखंड के समस्त प्राथमिक शिक्षक शामिल हुए। प्रशिक्षण में जिला शिक्षा केंद्र से एपीसी  डॉक्टर विनीत साहू जी द्वारा एफएलएन पर प्रकाश डाला गया। एवं अनेक नवाचारों के प्रयास के लिए दिशा निर्देश दिए गए । इसमें सभी विषयों के मास्टर ट्रेनर, बीएसी, सीएसी और बीआरसी की पूरी अकादमिक टीम उपस्थित रही। गणित एमटी  अमजद खान सीएसी द्वारा एफएलएन में सीखने के सिद्धांत सीसीपीए, यूडीएल पर विस्तृत जानकारी दी गई।

यह खबर शेयर करें
शेयर