ब्रेकिंग
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 23-12-2023

Makhannagar News : गौशाला निर्माण में लापरवाही बरतने पर उप यंत्री सहित पंचायत सचिव और सरपंच को कारण बताओं नोटिस जारी

Filephoto दीपक शर्मा/ माखन नगर : बाबई जनपद की ग्राम पंचायत गूजरवाड़ा और बज्जरवाड़ा में निर्माणाधीन गौशाला का निर्माण कार्य पूरा न होने पर जिला पंचायत सीईओ नर्मदापुरम के निर्देश पर सहायक यंत्री हरि कृष्णा नायक ने नोटिस जारी कर कहा कि 10 जनवरी 2024 तक निर्माण …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 23-12-2023
शेयर
खबरें पढ़ें

Filephoto

दीपक शर्मा/ माखन नगर : बाबई जनपद की ग्राम पंचायत गूजरवाड़ा और बज्जरवाड़ा में निर्माणाधीन गौशाला का निर्माण कार्य पूरा न होने पर जिला पंचायत सीईओ नर्मदापुरम के निर्देश पर सहायक यंत्री हरि कृष्णा नायक ने नोटिस जारी कर कहा कि 10 जनवरी 2024 तक निर्माण कार्य पूरा करे एवं गौशाला प्रगति प्रतिदिन करना सुनिश्चित करें।

नक्शे देखें

बाबई जनपद की पंचायत गूजरवाड़ा और बज्जरवाड़ा में गोवंशो के संरक्षण के लिए गौशाला का निर्माण कराया जा रहा हैं। इन गौशालाओं का निर्माण होते हुए करीब तीन वर्ष हो गए। लेकिन अभी तक अपूर्ण है। जबकि विगत एक वर्ष में कई बार उप यंत्री सहित पंचायत सचिव और सरपंच को निर्देशित किया गया। लेकिन अभी तक निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया गया। इसबार सहायक यंत्री हरि कृष्णा नायक द्वारा सभी को अंतिम अवसर देकर दस जनवरी 2024 तक निर्माण कार्य पूरा करने का नोटिस दिया गया है।

यह खबर शेयर करें
शेयर
कोरियर सर्विस चुनें