ब्रेकिंग
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
शिक्षा-रोजगार · 11-07-2025

Makhannagar News : NEP2020 NCF2023 कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान गणित विज्ञान पाठ्य-पुस्तक का प्रशिक्षण संपन्न

शिक्षकों की दक्षता में सतत विकास के उद्देश्य से जनपद शिक्षा केंद्र माखन नगर द्वारा शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल माखन नगर में प्राचार्या श्रीमती प्रीति झा मेडम के सहयोग से मिडिल स्कूल के सामाजिक विज्ञान गणित विज्ञान के शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 11-07-2025
शेयर
खबरें पढ़ें

शिक्षकों की दक्षता में सतत विकास के उद्देश्य से जनपद शिक्षा केंद्र माखन नगर द्वारा शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल माखन नगर में प्राचार्या श्रीमती प्रीति झा मेडम के सहयोग से मिडिल स्कूल के सामाजिक विज्ञान गणित विज्ञान के शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। सामाजिक विज्ञान का प्रशिक्षण का प्रथम बैच साथ 7- 8 जुलाई 2025 एवं द्वितीय बैच 9-10 जुलाई 2025 को संपन्न हुआ प्रशिक्षण एम टी संतोष कुमार तिवारी माध्यमिक शिक्षक रजोन एवं अमित गौर जन शिक्षक सांगाखेड़ा कला द्वारा दिया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2023 की संशोधित सामाजिक विज्ञान विषय के उद्देश्य के अनुरूप हुआ प्रशिक्षण के प्रथम बेचने 33 एवं द्वितीय बैच में 32 प्रतिभागियों में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके पूर्व गणित विषय का प्रशिक्षण एम टीअशोक यादव सीएसी  आरी एवं रामचरण यादव माध्यमिक शिक्षक सेंदरवाडा द्वारा दिया गया।विज्ञान विषय का प्रशिक्षण एम टी श्रीमती रश्मि जायसवाल मा शि सांगाखेड़ा कला श्रीमती परमेश्वरी चौकीकर मां शि सांगा खेड़ा कला द्वारा दिया गया प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर बीआरसी  श्याम पटेल द्वारा प्रशिक्षण की महत्व बताते हुए सभी शिक्षकों को अपने स्कूल में प्रशिक्षण में बताई गई। प्रविधियो( पेडागाॅजी) का पालन करते हुए पढ़ने के निर्देश दिए बीएसी  रामभरोस वामनिया जी एवं समस्त सीएसी का सहयोग मिला प्रोजेक्ट का संचालन दिनेश मालवीय द्वारा किया गया प्रशिक्षण के उपरांत एम टी संतोष कुमार तिवारी व अमित गौर का गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शिक्षक साथियों द्वारा सम्मान किया गया।

यह खबर शेयर करें
शेयर