ब्रेकिंग
सोमवार, 31 अगस्त 2026
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 01-03-2025

Makhannagar News : नए अंदाज में पुराने सीईओ को विदाई, नए का स्वागत

जनपद पंचायत माखन नगर मैदान  में शुक्रवार को सीईओ का विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नए अंदाज में बाबा भोलेनाथ की मड़िया का भूमि पूजन कर किया गया। इसमें निवर्तमान सीईओ एस सी अग्रवाल को भावभीनी विदाई दी गई तथा नये सीईओ रंजीत कुमार ताराम  का स्वागत किया गया।…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 01-03-2025
शेयर

जनपद पंचायत माखन नगर मैदान  में शुक्रवार को सीईओ का विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नए अंदाज में बाबा भोलेनाथ की मड़िया का भूमि पूजन कर किया गया। इसमें निवर्तमान सीईओ एस सी अग्रवाल को भावभीनी विदाई दी गई तथा नये सीईओ रंजीत कुमार ताराम  का स्वागत किया गया। समारोह की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष सावित्री बाई परनामे की।

सरपंच संघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार झा ने  कहा कि हर विदाई का क्षण दुखदायी होता है। आज पूर्व अंचलाधिकारी एस सी अग्रवाल विदा करने से सभी लोग दुखी हैं। लेकिन स्थानांतरण तो  सभी का होना है। उन्होंने सीईओ एस सी अग्रवाल के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।

नवपदस्थापित सीईओ रंजीत कुमार ताराम ने कहा कि निवर्तमान सीओ द्वारा सेवा काल में किये गये कार्यों को आम जनता के विश्वास पर आगे बढाने का प्रयास करुंगा।

स्थान्तरित सीईओ ने कहा कि अगर निष्ठा एवं समर्पण हो तो सभी कार्य सहज हो जाता है। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी, कर्मी व आमलोगों का कार्य और दायित्व निर्वहन में मिला सहयोग कभी भुलाया नहीं जा सकता है। विदाई समारोह में हरिकृष्ण नायक,जिला पंचायत सदस्य उमेश यादव, जनपद उपाध्यक्ष लालचंद यादव, पंचायत सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक सहित जनपद कर्मचारी मौजूद रहे।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
प्रवासी नेटवर्क जुड़ें
नेविगेशन ऐप्स डाउनलोड
नए स्थान तलाशें