ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 27-07-2024

घर पर बनाएं ये मैजिकल तेल, दूर भाग जाएगा बालों का रूखापन

Image Source : FREEPIK Homemade Hair Oil क्या आप भी अपने बालों को सिल्की बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो अपने रेगुलर तेल को घर में बनाए गए इस तेल से रिप्लेस करके देखें। घर पर बनाया जाने वाला ये तेल आपकी हेयर हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकता है। इस तेल को र…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 27-07-2024
शेयर
घर पर बनाएं ये मैजिकल तेल, दूर भाग जाएगा बालों का रूखापन

Image Source : FREEPIK

Homemade Hair Oil

क्या आप भी अपने बालों को सिल्की बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो अपने रेगुलर तेल को घर में बनाए गए इस तेल से रिप्लेस करके देखें। घर पर बनाया जाने वाला ये तेल आपकी हेयर हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकता है। इस तेल को रेगुलरली इस्तेमाल करने से आप बालों से जुड़ी तमाम समस्याओं से भी छुटकारा पा सकते हैं। आइए इस तेल को बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।

घर पर कैसे बनाएं तेल?

घर पर तेल बनाने के लिए सबसे पहले कोकोनट ऑइल को गर्म कर लीजिए। अब आपको गर्म नारियल के तेल में आंवला और करी पत्ता एड करना है। इसके बाद आप इसमें मेथी दाने और कलौंजी भी डाल दीजिए। अब इस मिक्सचर में एक बार उबाल आने दीजिए और फिर गैस बंद करके इसमें हिबिस्कस फ्लावर पाउडर या फिर हिबिस्कस फ्लावर एड कर दीजिए।

इस्तेमाल करने का सही तरीका

जब तेल ठंडा हो जाए तो आप इसे कांच के कंटेनर में छानकर स्टोर करके रख सकते हैं। आप इस तेल को 6-8 महीनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें कि आपको इस तेल को अपने बालों पर अच्छी तरह से अप्लाई करना है। दो से तीन घंटे के बाद हेयर वॉश कर आप खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देख पाएंगे।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

दादी-नानी के जमाने से यूज की जाने वाली औषधीय गुणों से भरपूर ये सभी चीजें आपकी हेयर हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं। हेयर फॉल और डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इस तेल को इस्तेमाल किया जा सकता है। इतना ही नहीं घर पर बने इस नेचुरल तेल को यूज करने के बाद आपके बाल काफी ज्यादा सिल्की हो जाएंगे।

यह खबर शेयर करें
शेयर