ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
सिटी गाइड खोजें
Denva Post
सभी खबरें
खेल-मनोरंजन · 08-06-2023

Main Atal Hoon:पंकज त्रिपाठी ने शुरू की 'मैं अटल हूं' के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग, लखनऊ पहुंची फिल्म की टीम

'मैं अटल हूं' के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू - फोटो : सोशल मीडिया   अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपने अभिनय से हर किरदार में जान फूंक देते हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'मैं अटल हूं' को लेकर चर्चा में हैं, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में पंक…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
रिवर क्रूज चुनें
समाचार डेस्क · 08-06-2023
शेयर
Main Atal Hoon:पंकज त्रिपाठी ने शुरू की 'मैं अटल हूं' के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग, लखनऊ पहुंची फिल्म की टीम

'मैं अटल हूं' के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू

ताजा खबर पढ़ें

- फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपने अभिनय से हर किरदार में जान फूंक देते हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'मैं अटल हूं' को लेकर चर्चा में हैं, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में पंकज त्रिपाठी ने 'मैं अटल हूं' के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी की। इस फिल्म से जुड़ी अब नई जानकारी सामने आई है। एक्टर ने अब इसके दूसरे शेड्यूल की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

लखनऊ में 16 दिन होगी शूटिंग

इस बहु प्रतीक्षित फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू हो गई है। इसके लिए फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू लखनऊ पहुंच गई है। लखनऊ में शूटिंग 16 दिन चलेगी। बता दें कि पंकज त्रिपाठी की यह फिल्म दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी पर आधारित है। अटल बिहारी बाजपेयी लोकप्रिय नेता रहे। उन्होंने तीन बार देश के पीएम का पद संभाला।

अटल जी के किरदार में नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी

नेशनल अवॉर्ड विनिंग निर्देशक रवि जाधव इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। पंकज त्रिपाठी अटल बिहारी बाजपेयी के रोल में नजर आएंगे। बता दें कि इस फिल्म को ऋषि विरमानी और रवि जाधव ने लिखा है। फिल्म का संगीत सलीम-सुलेमान ने दिया है और गीत मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे हैं। यह फिल्म इस साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसे इस वर्ष अटल बिहारी बाजपेयी की बर्थ एनिवर्सरी ( 25 दिसंबर) पर रिलीज किए जाने की तैयारी हैं।

एलान के बाद से ही फिल्म की चर्चा

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की बायोपिक का जब से एलान हुआ है यह तभी से चर्चा में है। बीते वर्ष 25 दिसंबर को इस फिल्म का मोशन पोस्टर जारी हुआ था। मोशन पोस्टर में अटल बिहारी बाजपेयी के गेटअप में पंकज त्रिपाठी के लुक की खूब तारीफ हुई। खुद पंकज त्रिपाठी ने मोशन पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया था।

View this post on Instagram

A post shared by Pankaj Tripathi (@pankajtripathi)

यह खबर शेयर करें
शेयर